back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल 2022 : आरसीबी के फैन ने अपनी विंटेज कार का किया मेकओवर

कर्नाटक, 26 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल का आगाज हो चुका है। इस दौरान आरसीबी के फैन संतोष सद्गुरु ने फैन के लेवल को एक अलग स्तर पर ले गए हैं। शनिवार को मुंबई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन की शुरुआत होते ही शिवमोग्गा जिले के सागर निवासी ने बड़ा सरप्राइज का दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के उत्साही समर्थक सद्गुरु ने अपनी पुरानी फिएट कार को टीम के प्रति अपने प्यार का इजहार करने के लिए अलग ही रूप दिया है और इस उम्मीद में कि आरसीबी अंत में उस रिकॉर्ड को तोड़ने में सक्षम होगी, जिससे अब तक ट्रॉफी नहीं जीती है। उन्होंने गाड़ी के दोनों तरफ आरसीबी लिखवाया है। उन्होंने दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के साथ-साथ उनके पिता, कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज डॉ. राजकुमार और कन्नड़ सिनेमा के एक महान कलाकार विष्णुवर्धन की तस्वीरें भी लगाई हैं। सद्गुरु ने कहा कि पिछले साल उन्हें अपनी पसंदीदा टीम के लिए समर्थन की अभिव्यक्ति के रूप में अपने बजाज स्कूटर का मेकओवर किया था। इस बार उन्होंने अपने पसंदीदा वाहन को इसी उद्देश्य के लिए तैयार किया। जब उनके विस्तृत परिवार के सदस्यों ने देखा कि उन्होंने कार के साथ क्या किया है, तो उन्होंने सोचा कि क्या वह पागल हो गए हैं, लेकिन आखिरकार वे उनकी भावनाओं को समझ गए। सद्गुरु ने कहा, हमें अपने सपनों को जीना है और अपनी इच्छा के अनुसार अपना जीवन जीना है। मुझे उम्मीद है कि आरसीबी इस सीजन में कप जीतेगी। –आईएएनएस आरजे/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हर किसी की नजर है, और इसी बीच कल रात खेले गए RR...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵