back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल 2021 : सैमसन ने खेली शानदार पारी, हैदराबाद को जीत के लिए चाहिए 165 रन (लाड-2)

दुबई, 27 सितंबर (आईएएनएस)। कप्तान संजु सैमसन (82) के शानदार बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने यहां दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 40वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 165 रनों का लक्ष्य दिया। राजस्थान के कप्तान संजु सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से सिद्दार्थ कौल ने दो विकेट लिए जबकि संदीप शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और राशिद खान ने एक-एक विकेट लिए। इससे पहले, राजस्थान की शुरुआत खराब रही सलामी बल्लेबाज एविन लुईस छह रन बनाकर आउट हो गए। भुवनेश्वर कुमार ने लुईस को आउट कर राजस्थान को पहला झटका दिया। इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने सैमसन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को संदीप शर्मा ने जायसवाल को आउट कर तोड़ा। जायसवाल ने 23 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए। जायसवाल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए लियम लिविंगस्टन ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और चार रन बनाकर आउट हो गए। सैमसन का साथ देने आए महिपाल लोमरोर, दोनो ने टीम की पारी को आगे बढ़ाते हुए 55 गेंदों मे 84 रनों की साझेदारी की। इस शानदार साझेदारी को कौल ने सैमसन को आउट कर तोड़ा। सैमसन ने 57 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 82 रन बनाए। इसके बाद रियान पराग (0) रन बनाए, जबकि एक ओर से लोमरोर ने 28 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 29 रन बनाए और राहुल तेवतिया बिना खाता खोले नाबाद रहे। –आईएएनएस आरएसके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हर किसी की नजर है, और इसी बीच कल रात खेले गए RR...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵