नई दिल्ली, रफ्तार। पेरिस ओलंपिक 2024 से पहले दिन ही भारतीय एथलीटों ने बड़ी खुशखबरी दी है। तिरंदाजी में महिला और पुरुष दोनों टीमें जबरदस्त एक्शन में हैं। महिला टीम ने क्वालीफिकेशन रैंकिंग राउंड में चौथा स्थान पाकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम साउथ कोरिया, चीन, मैक्सिको के बाद चौथे स्थान पर रही।
क्वार्टर फाइनल में फ्रांस या नीदरलैंड्स से होगी भिड़ंत
रैंकिंग राउंड में भारतीय महिला टीम की दीपिका कुमारी, अंकिता भकत, भजन कौर ने सही निशाने लगाए। अंकिता का निजी स्कोर 666, भजन कौर का 659 और दीपिका कुमारी का 658 रहा। इस तरह भारत का कुल स्कोर 1983 हुआ। महिला टीम चौथे स्थान पर रही। अब 28 जुलाई को क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम का सामना फ्रांस या नीदरलैंड्स में से एक से हो सकता है। इस दिन मेडल डिसाइड होंगे।
क्वालीफिकेशन राउंड में भारतीय महिला तीरंदाजों का प्रदर्शन (निजी स्तर पर)
1. दीपिका कुमारी – 658 (23वां स्थान)।
2. भजन कौर – 659 (22वां स्थान)।
3. अंकिता भक्त – 666 (11वां स्थान)।
पहले स्थान पर साउथ कोरिया की टीम
साउथ कोरिया महिला टीम ने 2046 स्कोर हासिल किया। चीन का स्कोर 1996 और मैक्सिको टीम ने 1986 स्कोर किया। ये टीमें भारत से आगे रहीं। तीनों ने क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह बनाई है। साउथ कोरिया की टीम रैंकिंग राउंड में पहला स्थान हासिल किया।
क्वार्टर फाइनल मैच
1. दक्षिण कोरिया बनाम यूएसए/चीनी ताइपे।
2. चीन बनाम इंडोनेशिया/मलेशिया।
3. मेक्सिको बनाम जर्मनी/ग्रेट ब्रिटेन।
4. भारत बनाम फ्रांस/नीदरलैंड्स।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





