back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुरहम में 15 जुलाई से इंट्रा स्क्वायड मैच खेलेगी भारतीय टीम

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम जिसे इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज से पहले काउंटी टीम के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने का मौका नहीं मिल रहा है वो 15 जुलाई से दुरहम में शिविर में हिस्सा लेगी और इंट्रा स्क्वायड मैच खेलेगी। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में मिली हार के बाद फिलहाल ब्रेक पर है। आईएएनएस के सवाल के जवाब में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान में कहा, जहां तक बोर्ड को पता है भारत का कार्यक्रम अभी भी पहले की तरह है। भारतीय टीम दुरहम में 15 जुलाई से शिविर में हिस्सा लेगी। दुरहम में रहने के दौरान भारतीय टीम चार दिवसीय दो इंट्रा स्क्वायड मैच खेलेगी जिसमें चार स्टैंडबाई खिलाड़ी सहित 24 खिलाड़ी रहेंगे। भारतीय टीम मैनेजमेंट को काउंटी खेलने की उम्मीद है। भारतीय बल्लेबाजों के न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण के सामने बुरी तरह ढेर होने के बाद काउंटी टीमों के खिलाफ अभ्यास मैच पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। कोहली और चेतेश्वर पुजारा सहित भारतीय टीम का शीर्ष ऑर्डर मूविंग डिलेवरी को हैंडल नहीं कर पाया था। — आईएएनएस एसकेबी/एएसएन

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵