back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

U23 Asian Cup Qualifiers: एएफसी अंडर-23 एशियाई कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन्हें मिली टीम में जगह

U23 Asian Cup: एएफसी अंडर-23 एशियाई कप 2024 क्वालीफायर के लिए भारतीय अंडर-23 टीम का ऐलान हो गया है। टीम के मुख्य कोच क्लिफोर्ड मिरांडा ने शुक्रवार रात को 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एएफसी अंडर-23 एशियाई कप 2024 क्वालीफायर के लिए भारतीय अंडर-23 टीम का ऐलान हो गया है। टीम के के मुख्य कोच क्लिफोर्ड मिरांडा ने शुक्रवार रात को 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की। यह टूर्नामेंट चीन के डैलन में 6 से 12 सितंबर के बीच आयोजित होने वाला है। एएफसी अंडर-23 एशियाई कप के लिए भारत पहली बार क्वालीफाई करना चाहता है। ग्रुप जी में भारत का सामना मालदीव (6 सितंबर), चीन (9 सितंबर) और संयुक्त अरब अमीरात (12 सितंबर) से होगा।

2024 का टूर्नामेंट कतर में होगा

अंडर-23 एशियाई कप का 2024 संस्करण कतर में आयोजित किया जाएगा। 2024 पेरिस ओलंपिक में पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के रूप में काम करेगा। हर ग्रुप से 11 ग्रुप विजेता और चार सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान वाली टीमें एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।

एएफसी अंडर-23 एशियाई कप 2024 क्वालीफायर के लिए भारत की टीम इस प्रकार हैं-

गोलकीपर: रितिक तिवारी, प्रभसुखन सिंह गिल, अर्श अनवर शेख।

डिफेंडर: नरेंद्र गहलोत, होर्मिपम रुइवा, विकास युमनाम, संजीव स्टालिन, सुमित राठी, जितेंद्र सिंह, अब्दुल रबीह।

मिडफील्डर: थोइबा सिंह मोइरांगथेम, लालरिनलियाना हनामटे, जितेश्वर सिंह युमखैबम, आयुष देव छेत्री, विबिन मोहनन, ब्रिसन देउबेन फर्नांडिस, अमरजीत सिंह कियाम।

फॉरवर्ड: सौरव के, पार्थिब गोगोई, रोहित दानू, निन्थोइंगनबा मीतेई खुमानथेम, शिवशक्ति नारायणन (सी), सुहैल अहमद भट।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...