back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय निशानेबाजों ने क्रोएशिया में अभ्यास शुरू किया

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। ओलंपिक में शामिल होने वाले भारतीय निशानेबाजों ने क्वारंटीन पीरियड पूरा करने के बाद बुधवार से जागरेब में अभ्यास शुरू किया। राष्ट्रीय टीम के कोच ने आईएएनएस से कहा, हम पिछले सप्ताह क्रोएशिया पहुंच गए थे, लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए हमें क्वारंटीन में रहना था। लेकिन बुधवार को सभी निशानेबाजों ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। सभी निशानेबाजों और कोचिंग स्टाफ के सदस्यों का मंगलवार को कोरोना टेस्ट किया गया। कोच ने कहा, सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई जिसके बाद हमें ट्रेनिंग के लिए बाहर निकलने की इजाजत दी गई। कोच के अनुसार, क्रोएशिया निशानेबाजी महासंघ (सीएसएफ) के स्थानीय शूटिंग रेंज में अच्छी सुविधाएं हैं। उन्होंने कहा कि होटल से रेंज की दूसरी महज छह किलोमीटर से जिससे आने-जाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने निशानेबाजों को यूरोप भेजने के लिए 11 मई को चार्टर प्लेन की व्यवस्था की थी। राष्ट्रीय टीम को ओसिजेक में 21 मई से होने वाले यूरोपियन शूटिंग चैंपियनशिप में तथा जून में जागरेब विश्व कप में हिस्सा लेना है। दीपक कुमार, दिव्यांश सिंह पंवार, संजीव राजपूत, एश्वर्य प्रताप तोमर, अपूर्वी चंदेला, अंजुम मुद्गिल, एलावेनिल वलारिवान और तेजस्विनी सावंत राइफल शूटिंग इवेंट में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई हुए हैं। अभिषेक वर्मा, सौरभ चौधरी, मनु भाकर, राही सरनाबोत और यशस्विनी सिंह पिस्टल शूटिंग के लिए क्वालीफाई हुए हैं। –आईएएनएस एसकेबी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵