back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asia Cup 2025 के लिए भारतीय हॉकी टीम घोषित, हरमनप्रीत सिंह होंगे कप्तान, इन 18 प्लेयर्स को मिली जगह

हॉकी एशिया कप 2025 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का स्क्वॉड घोषित कर दिया गया है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 29 अगस्त को चीन के खिलाफ मुकाबला करेगी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । हॉकी इंडिया ने 20 अगस्त को मेंस एशिया कप 2025 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के नवनिर्मित राजगीर हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा। भारतीय टीम को ग्रुप ए में जापान, चीन और कजाकिस्तान के साथ रखा गया है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 29 अगस्त को चीन के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इसके बाद 31 अगस्त को जापान और 1 सितंबर को कजाकिस्तान से भिड़ंत होगी। हरमनप्रीत सिंह को टीम की कमान सौंपी गई है, जो अपने नेतृत्व कौशल के लिए जाने जाते हैं।

एशिया कप के लिए भारत के पास है दमदार स्क्वाड

हॉकी एशिया कप 2025 के लिए भारत ने एक संतुलित और अनुभव से भरपूर टीम तैयार की है। तीनों डिपार्टमेंट गोलकीपिंग, डिफेंस और अटैक में भारत के पास एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं। टीम की अगुवाई अनुभवी ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह करेंगे।

गोलकीपिंग डिपार्टमेंट में जिम्मेदारी संभालेंगे भरोसेमंद कृष्ण बी पाठक और सूरज करकेरा, जिनका प्रदर्शन पहले भी सराहनीय रहा है। डिफेंस लाइन को कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अमित रोहिदास लीड करेंगे। इनके साथ जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय और जुगराज सिंह जैसे खिलाड़ी डिफेंस को मजबूती देंगे। 

मिडफील्ड की कमान मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल और हार्दिक सिंह जैसे अनुभवी व तेजतर्रार खिलाड़ियों के हाथों में होगी। फॉरवर्ड लाइन में मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह जैसे आक्रामक खिलाड़ी शामिल हैं, जो विपक्षी डिफेंस को चुनौती देने की पूरी क्षमता रखते हैं। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में संतुलित संयोजन और अनुभव के साथ मैदान में उतर रही है और दर्शकों को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

कोच क्रेग फुल्टन क्‍या बोले ?

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच क्रेग फुल्टन ने एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया की घोषणा के बाद टीम चयन पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि इस बार एक ऐसी टीम तैयार की गई है जो न सिर्फ अनुभव से भरपूर है, बल्कि दबाव की स्थिति में भी परफॉर्म करना जानती है। कोच फुल्टन ने कहा, “हमने ऐसे खिलाड़ियों का चयन किया है जो पहले भी बड़े टूर्नामेंट्स में खेले हैं और जानते हैं कि दबाव में कैसे संतुलित खेल दिखाना है। एशिया कप हमारे लिए बेहद अहम है क्योंकि वर्ल्ड कप का क्वालीफिकेशन इस पर निर्भर है। ऐसे में टीम में धैर्य और निरंतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की जरूरत थी।”

टीम के संतुलन को लेकर उन्होंने कहा कि “मैं टीम की क्वालिटी और संतुलन से बेहद खुश हूं। हमारे पास डिफेंस, मिडफील्ड और अटैक तीनों क्षेत्रों में अनुभवी खिलाड़ी हैं। यही संतुलन और सामूहिक एकजुटता हमें मजबूत बनाती है। मुझे भरोसा है कि टीम का एकजुट प्रदर्शन हमारी सबसे बड़ी ताकत साबित होगा।” 

हॉकी एशिया कप के लिए भारत की टीम

हॉकी एशिया कप 2025 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का स्क्वॉड घोषित कर दिया गया है। टीम में गोलकीपर के तौर पर कृष्ण बी पाठक और सूरज करकेरा को चुना गया है। डिफेंस लाइन में सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, कप्तान हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और जुगराज सिंह को जगह दी गई है। मिडफील्ड की जिम्मेदारी राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह और विवेक सागर प्रसाद संभालेंगे। वहीं फॉरवर्ड लाइन में मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह और दिलप्रीत सिंह को शामिल किया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...