back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एएफसी क्वालीफायर्स में भारत का तीसरे स्थान पर रहना योग्य रहा : एचएफसी कोच

हैदराबाद, 28 जून (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम हैदराबाद एफसी (एचएफसी) के मुख्य कोच मैनुअल मारक्वेज ने भारतीय फुटबॉल टीम की सराहना करते हुए कहा है कि फीफा विश्व कप 2022 और एएफसी एशियन कप 2023 के क्वालीफायर्स में भारत का तीसरे स्थान पर रहना योग्य रहा। भारत को क्वालीफायर्स में एशिया चैंपियन कतर के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम ने बांग्लादेश को 2-0 से हराया और अफगानिस्तान के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। मैनुअल ने कहा, मैंने बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के मैच को देखा और मैंने भारतीय युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन का काफी आनंद लिया। कतर के खिलाफ मैच असली टेस्ट था। भारत का लक्ष्य ग्रुप में जितना हो सके ऊपर रहना था और मेरा मानना है कि तीसरे स्थान पर रहना उनके लिए योग्य रहा। भारत ग्रुप ई में सात अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा जबकि कतर के 22 अंक और ओमान के 18 अंक थे। मैनुअल ने कहा, मेरा मानना है कि आईएसएल का ऑफ सीजन लंबे समय तक रहना खिलाड़ियों के लिए आदर्श नहीं है। लेकिन इससे वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता पाते हैं। — आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵