back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट : चाय तक भारत ने तीन विकेट खोकर 111 रन बनाए

मुंबई, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड द्वारा यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। इस दौरान भारत ने पहले दिन चाय ब्रेक तक 37 ओवर में तीन विकेट खोकर 111 रन बनाए। ब्रेक तक न्यूजीलैंड के आक्रामक गेंदबाज एजाज पटेल ने 15 ओवर में 30 रन देकर भारतीय टीम के तीन बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेज दिया। जिसमें शुभमन गिल 44 रन बनाकर एजाज पटेल की गेंद में रॉस टेलर को कैच थमा बैठे, चतेश्वर पुजारा 0 रन बनाकर आउट हुए और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी एजाज पटेल की गेंद में 0 रन बनाकर एलबीडब्लयू आउट हो गए। वहीं, सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपना अर्धशतक पूरा कर 121 गेंदों में दो छक्के और छह चौके की मदद से 52 रन पर हैं और श्रयस अय्यर सात बनाकर मैदान में जमे हुए है। संक्षिप्त स्कोर : भारत 111/3 (शुभनम गिल 44(आउट), मयंक अग्रवाल 52, श्रेयस अय्यर 7 ; एजाज पटेल 3/30 ) प्लेइंग इलेवन की टीम : भारत: शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, जयंत यादव, अक्षर पटेल, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज। न्यूजीलैंड: विल यंग, टॉम लैथम (कप्तान), डेरिल मिशेल, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, काइल जैमीसन, टिम साउथी, विल सोमरविले, एजाज पटेल। –आईएएनएस एचएमए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...