मुंबई, 3 दिसम्बर, आईएएनएस। वानखेड़े स्टेडियम में देरी से शुरू हुए मैच में दोनों टीम के बीच हुए टॉस में भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। कानपुर के ग्रीन पार्क में पहले टेस्ट में ब्रेक लेने के बाद टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की जगह जयंत यादव मैच में डेब्यू करेंगे। जडेजा को चोट लगने के कारण आराम करने को कहा गया है। प्लेइंग इलेवन: भारत: शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, जयंत यादव, अक्षर पटेल, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज। न्यूजीलैंड: विल यंग, टॉम लैथम (कप्तान), डेरिल मिशेल, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, काइल जैमीसन, टिम साउथी, विल सोमरविले, एजाज पटेल। –आईएएनएस एचएमए/आरजेएस




