नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। टीम इंडिया ने अंडर 19 वीमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड की अंडर19 वीमेन्स टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 108 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 14.2 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान के साथ लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए श्वेता सेहरवात ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 10 चौकों की मदद से नाबाद 61 रन बनाए। जिसकी बदौलत भारत ने ये मैच 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। फाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
U19 Women’s T20 World Cup: फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में 8 विकेट से दी मात
भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 108 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे टीम इंडिया ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
Also Read:





