back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG 5th Test: भारत ने ओवल में फहराई विजयी पताका, सिराज के तूफान में उड़ा इंग्लैंड

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। तेंदुलकर- एंडरसन ट्रॉफी का समापन हो गया है। ओवल में खेले गए आखिरी मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल कर ली है।इसी के साथ टीम ने विदेशी धरती पर टेस्‍ट सीरीज में इतिहास रचा दिया है। भारतीय टीम ने विदेशी दौरे 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान पहली बार पांचवां टेस्ट मैच जीतने का कमाल कर दिखाया है। भारत के 93 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कमाल पहली बार हुआ है। 

भारतीय टीम तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी 2025 के तहत पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज के लिए इंग्‍लैंड दौर पर है। जहां पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खत्‍म हुआ सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच में टीम इंडिया ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सीरीज को 2-2 से बराबरी करने में कामयाब रही। आखिरी मैच टीम इंडिया ने 6 रन से जीत दर्ज की। 

बता दें कि, इस अंतिम मुकाबले में भारतीय टीम टॉस हार गई थी, इंग्‍लैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। वही, अंग्रेजों ने टीम इंडिया को बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। अपनी बल्‍लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन बना सकी। और इंग्लिश टीम ने 23 रन की बढ़त हासिल की थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 396 रन बनाए और 373 रन की कुल बढ़त हासिल की और 374 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 367 रन पर सिमट गई। 

पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 374 रनों का टारगेट पिछा करने उतरी लेकिन टीम का खराब प्रदर्शन रहा। और इंग्लिस टीम ने दूसरी पारी में 367 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत में तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज की भूमिका अहम रही। उन्‍होने पूरे सीरीज में एक कमाल की गेंदबाजी की और 23 विकेट लेकर भारतीय टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हुए। इस मैच में टीम इंडिया जीतने में सफल रही।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs ENG: बुमराह की सटीक गेंदबाजी और अक्षर का हैरतअंगेज कैच, इंग्लैंड को 7 रन से हराकर World Cup के फाइनल में पहुंचा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में India ने शानदार प्रदर्शन करते हुए England को 7 रन से हराकर फाइनल...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...