back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनएकेडमी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के उद्घाटन मुकाबले में आमने-सामने होंगे भारत और बांग्लादेश

मुम्बई, 24 फरवरी (हि.स.)। अनएकेडमी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के उद्घाटन मुकाबले में 5 मार्च को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया लेजेंड्स का सामना बांग्लादेश लेजेंड्स से होगा। बांग्लादेश की टीम कुछ समय पहले ही टूर्नामेंट से जुड़ी है। इंग्लैंड लेजेंड्स टीम सात मार्च को इसी स्टेडियम में बांग्लादेश लेजेंड्स के खिलाफ खेलते हुए अपने अभियान की शुरुआत करेगी। सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से शुरू होंगे। मैचों का आयोजन 17 मार्च तक हर दिन होगा। पहला सेमीफाइनल 17 को होगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल 19 मार्च को होगा। फाइनल मुकाबला 21 मार्च को खेला जाएगा। रायपुर में नवनिर्मित 65 हजार की क्षमता वाले स्टेडियम में भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक 50 फीसदी तक दर्शक आ सकेंगे। इस टूर्नामेंट के लिए मैचों के टिकट बुकमाईशो डॉट कॉम से खरीदे जा सकते हैं और जनरल कटेगरी टिकटों की कीमत 100 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक रखी गई है। देश में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित इस टूर्नामेंट में छह देशों-इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश और मेजबान भारत की टीमें भाग लेंगी। इनमें सर्वकालिक महानतम बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर के साथ वीरेंद्र सहवाग, ब्रायन लारा, ब्रेट ली, तिलकरत्ने दिलशान और जोंटी रोड्स जैसे पूर्व दिग्गज एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर प्रतिस्पर्धा करते दिखेंगे। चूंकि देश में क्रिकेट सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला खेल है और क्रिकेटरों को आदर्श के रूप में देखा जाता है और इसलिए इस लीग का उद्देश्य सड़कों पर अपने व्यवहार के प्रति लोगों के मन को प्रभावित करना और बदलना है। अनएकेडमी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-महाराष्ट्र के रोड सेफ्टी सेल द्वारा प्रोफेशनल मैनेजमेंट ग्रुप (पीएमजी) के सहयोग से शुरू की गई एक पहल है। लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर भारत के पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर इस सीरीज कमिश्नर हैं। सचिन तेंदुलकर इस लीग के ब्रांड एम्बेसेडर हैं। एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म अनएकेडमी इस लीग का टाइटल स्पोंसर है जबकि वियाकॉम18 ब्रॉडकास्ट पार्टनर है। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज की शुरूआत पिछले साल हुई थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण 11 मार्च को टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था और इसके चार मैचों का ही आयोजन हो सका था। अब इसके बाकी बचे मैचों का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवनिर्मित 65000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में खेले जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...