back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत हॉकी में ओलंपिक में पदक जीतने का प्रबल दावेदार : ओल्टमान्स

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। नीदरलैंड हॉकी टीम के टेक्टिशियन और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कोच रोएलान्ट ओल्टमान्स का कहना है कि भारत हॉकी में ओलंपिक में पदक जीतने का प्रबल दावेदार है। ओल्टमान्स ने कहा, मेरे लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम उन पांच दावेदारों में से एक है जो टोक्यो में पदक जीत सकती है। टीम ने पिछले दो वर्षो में विश्व की शीर्ष टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, भारत ने साबित किया है कि वह ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम और नीदरलैंड जैसी टीमों को हरा सकती है। हालांकि ओलंपिक में ऐसा करना थोड़ा अलग है। अगर आप मुकाबले में पीछे चल रहे हैं तो आपको घबराने और आगे चल रहे हैं तो उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। आपको हर स्थिति में नियंत्रित होकर रहना है। पाकिस्तान हॉकी टीम के दो बार कोच रह चुके ओल्टमान्स ने कहा कि ओलंपिक में मौसम बड़ा फैक्टर निभाएगा क्योंकि टोक्यो में काफी नमी होती है। ओल्टमान्स ने कहा, शारीरिक फिटनेस की बात करें तो विश्व की सभी शीर्ष टीमें एक ही स्तर पर हैं। लेकिन मौसम भारत के पक्ष में है क्योंकि उन्हें ऐसे मौसम की आदत है। वहां का मौसम यूरोप की टीमों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। — आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा! ओलंपिक में भाग लेने पर मिलेंगे 21 लाख रुपये, CM विष्णु देव साय का ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ सरकार ने खेल जगत के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि अब ओलंपिक...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵