नई दिल्ली, रफ्तार। जिम्बाब्वे ने 4 विकेट गंवाकर 18 ओवर में 141 रन बना लिए हैं। अभी एस रजा और डी मायर्स क्रीज पर हैं। एस रजा 30 रन बना चुके हैं। वहीं, मायर्स 5 रन पर हैं। टीम इंडिया की ओर से शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदरम ने विकेट झटके हैं। पांच मैचों की टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में आज भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।
सीरीज में भारत 2-1 से आगे
इस सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है। आज का मैच जीतने के साथ भारत यह सीरीज अपने नाम कर लेगी। जिम्बाब्वे भारत के खिलाफ एक भी टी-20 सीरीज नहीं जीता है। दोनों के बीच तीन सीरीज खेली गई, जिसमें 2 में भारत ने जीत दर्ज की है। एक सीरीज ड्रॉ रही थी।
तुषार देशपांडे का डेब्यू
शुभमन गिल ने टीम में एक बदलाव किया। आवेश खान की जगह तुषार देशपांडे को मौका दिया। यह तुषार का डेब्यू मैच है। जिम्बाब्वे ने भी टीम में एक बदलाव किया है। उसने वेलिंगटन मसाकाद्जा की जगह फराज अकरम को मौका दिया है।
भारत की प्लेइंग-11
कप्तान शुभमन गिल, विकेटकीपर संजू सैमसन, विकेटकीपर ऋतुराज गायकवाड, यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई,तुषार देशपांडे, खलील अहमद।
जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11
कप्तान सिकंदर रजा, विकेटकीपर क्लाइव मदांदे, तदिवनाशे मरुमानी, वेसले मधवरे, ब्रायन बेनेट, डायन मायर्स, जोनाथन कैंपबेल, फराज अकरम, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंदाई चतारा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




