back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs SA: टेस्ट सीरीज की हार पर ऋषभ पंत का भावुक संदेश, देश से मांगी माफी, बोले- दिल टूट गया है

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली शिकस्त के बाद भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने फैंस से माफी मांगी है। उन्होंने स्वीकार किया कि टीम प्रदर्शन के मामले में अपेक्षाओं से काफी पीछे रह गई।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुई टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद निराशाजनक रही। दोनों मैचों में करारी हार ने न सिर्फ टीम को पीछे धकेला बल्कि फैंस की गहरी नाराजगी भी झेलनी पड़ी। इस मुश्किल स्थिति में ऋषभ पंत, जो शुभमन गिल की चोट के चलते दूसरे टेस्ट में स्टैंड-इन कप्तान थे, सामने आए और भारतीय समर्थकों से खुलकर माफी मांगी। ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि टीम देश की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। उन्होंने कहा कि इस परिणाम से उनका दिल टूट गया है और वे समझते हैं कि फैंस भी उतने ही हताश और दुखी होंगे।

पंत का भावुक संदेश


ऋषभ पंत ने एक पोस्ट साझा कर टीम इंडिया की नाकामयाबी पर अपनी तरफ से माफी जताई। उन्होंने लिखा कि पिछले दो हफ्तों में टीम उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई और यह सभी के लिए निराशाजनक रहा। ऋषभ पंत ने कहा कि खेल हमेशा सीखने और आगे बढ़ने का मौका देता है और टीम भी इसी सोच के साथ अपनी गलतियों से सबक लेगी। उन्होंने यह भी बताया कि भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है और वे समर्थकों के निरंतर प्यार और भरोसे के लिए आभारी हैं। पोस्ट के अंत में ऋषभ पंत ने भरोसा दिलाया कि “हम कड़ी मेहनत करेंगे और अगली बार पहले से ज्यादा मजबूत होकर वापसी करेंगे।”

“दक्षिण अफ्रीका ने हमसे बेहतर क्रिकेट खेला”


दूसरे टेस्ट की हार के बाद पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में भी ऋषभ पंत ने अपनी निराशा खुलकर जताई। उन्होंने माना कि दक्षिण अफ्रीका ने पूरे दौर में शानदार क्रिकेट खेला और पूरी तरह हकदार तरीके से सीरीज जीती। ऋषभपंत ने कहा कि टीम इंडिया ने कई मौकों पर स्पष्टता और इरादे की कमी दिखाई, जिसका नुकसान सीरीज परिणाम में देखने को मिला। उन्होंने स्वीकार किया कि भारत के लिए यह बड़ी सीख है और आगे बढ़ने के लिए टीम को अपनी कमजोरियों पर गंभीरता से काम करना होगा। अंत में ऋषभ पंत ने भरोसा जताया कि खिलाड़ी एकजुट होकर मेहनत करेंगे और एक मजबूत टीम के रूप में वापसी करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...