back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs SA: दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को झटका, चोटिल कप्तान शुभमन गिल स्क्वाड से बाहर, पंत संभालेगे कमान

गंभीर चोट के कारण भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं, जिसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें स्क्वाड से रिलीज कर दिया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले (22 नवंबर से) से ठीक एक दिन पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। जिस बात की आशंका जताई जा रही थी, इस बात की पुष्टि हो गई है कप्तान शुभमन गिल चोट के कारण स्क्वाड से रिलीज़ कर दिए गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गिल के बाहर होने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। अब गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है, गिल को पहले टेस्ट में गर्दन की चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए मैदान में नहीं उतर सके थे। गुरुवार को जब टीम के अन्य खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए मैदान में उतरे, तब गिल अनुपस्थित रहे, जिससे स्पष्ट हो गया कि उनका खेलना संभव नहीं है। अब गिल जल्द ही डॉक्टर से मिलकर अपना इलाज शुरू करेंगे।

 पंत के हाथों में कमान


शुभमन गिल के स्क्वाड से बाहर होने के बाद, ऋषभ पंत अब टेस्ट क्रिकेट में पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले, पंत ने 5 टी20 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है।

वनडे सीरीज पर भी मंडराया संकट


गिल के बाहर होने से अब बीसीसीआई की टेंशन बढ़ गई है, क्योंकि टेस्ट सीरीज के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज भी खेली जानी है। शुभमन गिल इस समय टेस्ट के साथ-साथ वनडे में भी टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं।

अगर गिल समय पर ठीक नहीं हुए, तो बीसीसीआई को वनडे सीरीज के लिए भी नए कप्तान का ऐलान करना होगा। अब उनकी वापसी कब तक होगी, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि गिल की अनुपस्थिति में पंत की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन और रणनीति दोनों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जबकि खिलाड़ियों के मनोबल और टीम की प्लेइंग इलेवन पर भी इसका असर पड़ सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 विश्व कप 2026 से श्रीलंका की विदाई, क्या पाकिस्तान का भी खत्‍म होगा सफर?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका का सफर लगभग समाप्त हो चुका है। टीम को सुपर-8 चरण का एक मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...