नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज आज से शुरू हो रही है। पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। टेस्ट और वनडे के बाद अब टी20 फॉर्मेट में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।
पहला टी20 कब और कितने बजे से?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. मंगलवार, 9 दिसंबर को होने वाला ये मैच खास होगा, क्योंकि पहली बार कटक में लाल मिट्टी के विकेट पर मैच होने जा रहा है. मैच शाम को 7 बजे से शुरू होगा, यहां टॉस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।पहले मैच के ऑनलाइन टिकट खत्म हो चुके हैं, लेकिन स्टेडियम की ऑफलाइन टिकट विंडो पर सीमित टिकट मिल सकते हैं। यदि भीड़ अधिक हुई तो विंडो भी जल्दी बंद हो सकती है।
मैच कहां और कैसे देखें लाइव?
जिन्हें टिकट नहीं मिला, वे मैच घर बैठे देख सकते हैं। टीवी पर लाइव टेलीकास्ट: Star Sports Network मोबाइल/ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema / Disney+ Hotstar ऐप प्लेटफॉर्म आपके क्षेत्र के आधार पर बदल सकता है) बाराबती स्टेडियम में पहली बार लाल मिट्टी का विकेट तैयार किया गया है। तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मदद बल्लेबाजी बाद में आसान पहली बार इस ग्राउंड पर 200+ रन बन सकते हैं ओस के कारण टीमें पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगी भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव का कहना है कि लाल मिट्टी की पिच तेज हो सकती है, उम्मीद है अच्छी बैटिंग होगी।
भारतीय स्क्वॉड
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
दक्षिण अफ्रीका स्क्वॉड
डेविड मिलर, रेजा हेंड्रिक्स, एडन मार्क्रम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, मार्को यानसेन, डोनोवन फेरीरा (विकेट कीपर), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेट कीपर), एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी, लुथो सिपामला, ओटनील बार्टमैन।




