back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG Test Series: ‘कर्मो की माफी नहीं’, किस पर भड़का भारतीय स्टार गेंदबाज? एक पोस्ट से मचा बवाल

भारतीय खिलाड़ी मुकेश कुमार ने अपने इस पोस्‍ट में कर्मो के फल की बात कही है। फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच अब उनके इस पोस्ट को लेकर चर्चा गर्म है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । 20 जून से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैंचो की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले ही भारतीय टीम के खिलाड़ी के एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने हलचल मचा दी है। इनके इस पोस्‍ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। 

भारतीय खिलाड़ी ने अपने इस पोस्‍ट में कर्मो के फल की बात कही गई है। फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच अब उनके इस पोस्ट को लेकर चर्चा गर्म है। कि, क्या यह खिलाड़ी टीम चयन से नाराज हैं और क्या उनका इशारा टीम मैनेजमेंट या कोच गौतम गंभीर की तरफ है? हम बात कर रहे हैं तेज गेंदबाज मुकेश कुमार, जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में नहीं चुना गया है।

मुकेश कुमार ने पोस्ट में क्या लिखा?

भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए टीम में शामिल थे, लेकिन वो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम का हिस्‍सा नही हैं। यानी उन्‍हें इस टीम में जगह नही मिली। और वह बाकी खिलाड़ियों के साथ भारत लौट आए थे। 18 जून को भारत लौटने के बाद मुकेश ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी अपडेट की, “हर कर्म का अपने समय से हिसाब होता है। आपको हमेशा सतर्क रहना चाहिए क्योकि कर्मों की माफ नहीं होती और वो बदला जरूर लेते हैं।”

हालांकि, उन्होंने इस स्टोरी में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके शब्दों ने हलचल मचा दी है। उनके इस पोस्‍ट के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। कई फैंस और क्रिकेट एक्‍सपर्ट का मानना है कि यह पोस्ट कहीं न कहीं टेस्ट टीम के चयन से जुड़ी नाराजगी के संदर्भ में की गई है। 

इंडिया ए का हिस्सा रहे मुकेश

पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दो अनौपचारिक टेस्ट मुकाबले खेले गए थे। इस सीरीज के लिए चुनी गई टीम में मुकेश कुमार को भी शामिल किया गया था। मैच में प्रदर्शन के बाद कुछ खिलाड़ियों को टेस्ट टीम में मौका मिला, लेकिन मुकेश को वापस भारत भेज दिया गया था।

टीम इंडिया की टेस्ट टीम से बाहर मुकेश

मुकेश ने इस दौरे पर खेले गए पहले प्रेक्टिस मैच में 25 ओवर में 3 विकेट चटकाए थे और 92 रन दिए थे। उसी मुकाबले में हर्षित राणा ने 27 ओवर में 95 रन देकर सिर्फ एक विकेट ही लिया था। इसके बावजूद मुकेश को टीम में शामिल नहीं किया गया। और हर्षित को टेस्ट टीम में जगह दी गई है। यही बात अब विवाद की वजह बन गई है।

गंभीर की पसंद हैं हर्षित

इस पूरे मसले पर क्रिकेट के प्रशंसकों में चर्चा है कि गौतम गंभीर की पहली पसंद हर्षित राणा हैं। वो उनकी नजरों में एक खास खिलाड़ी हैं। गंभीर आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स में बतौर मेंटॉर टीम के साथ रहे थे और हर्षित भी उस समय टीम का हिस्सा थे। उनके सामने ही आईपीएल के इस सीजन में ही हर्षित ने दमदार प्रदर्शन किया था। 

हर्षित राणा को मिला सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट

इस बीच, खास बात ये है कि गंभीर हेड कोच बनते ही हर्षित ने टीम इंडिया के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में डेब्यू भी कर लिया था। यहां तक कि उन्हें BCCI के कुछ नियमों को पूरा न करने के बावजूद हर्षित को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट भी दे दिया गया, जबकि कई अनुभवी खिलाड़ियों को अभी भी इसका इंतजार करना पड़ रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Cricketers Turn Politician: इन भारतीय खिलाड़ियों ने बदली अपनी पारी, जानें किसका कैसा रहा इनका सियासी सफर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर देश का नाम रोशन करने वाले कई भारतीय खिलाड़ी संन्यास के बाद राजनीति (Cricketers Turn Politician) की...
spot_img

Latest Stories

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵