back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG 4th T20: बीती हार भुलाकर सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, यहां देखें लाइव टेलीकास्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज चल रही है जिसका चौथा मैच आज खेला जाना है। टीम इंडिया अपनी लीड 3-1 करने उतरेगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 22 जनवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत हुई थी। पहला मैच भारत ने 7 विकेट से अपने नाम किया जबकि दूसरे मैच में भी टीम इंडिया ने अपनी विनिंग स्पिरिट बरकरार रही। हालांकि तीसरे मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा और इंग्लैंड से सीरीज में अपना खाता खोला। आज शाम खेले जाने वाले मैच को लेकर दोनों टीमें सजग नजर आ रही हैं। इंग्लैंड आज का मैच जीतकर सीरीज बराबर करने चाहेगी जबकि टीम इंडिया एक और मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश में रहेगी। 

कब और कहां देखें IND vs ENG 4th T20

इंडिया और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच आज 31 जनवरी को पुणे के महाराष्ट्र एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा जो दोनों टीमों के लिए अहम हो सकता है। इस मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी, हालांकि टॉस शाम 6:30 बजे हो जाएगा। अगर आप इस रोमांचक मैच का लाइव टेलीकास्ट देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स, टीएनटी स्पोर्ट्स और डिस्कवरी+ पर घर बैठे बैठे लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए इस मैच का लाइव टेलीकास्ट देखना चाहते हैं तो Disney+hotstar पर देख सकते हैं। 

भारत का स्क्वॉड (India Squad)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल।

इंग्लैंड का स्क्वॉड (England Squad)

जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, बेन डकेट, फिल साल्ट, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, मार्क वुड।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs ENG: बुमराह की सटीक गेंदबाजी और अक्षर का हैरतअंगेज कैच, इंग्लैंड को 7 रन से हराकर World Cup के फाइनल में पहुंचा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में India ने शानदार प्रदर्शन करते हुए England को 7 रन से हराकर फाइनल...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...