back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG 3rd Test: रवींद्र जडेजा की चुनौती से घबराए जो रूट, बोले – ‘हिम्मत है तो…’ देखें वीडियो

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भारत-इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच के दौरान एक मजेदार वाकया देखने को मिला। जो रुट अपना शतक पूरा करना चाहते थे, लेकिन रवींद्र जडेजा की ललकार से डर गए।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का दिलचस्प वाकया सामने आया। इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट 98 रन पर खेल रहे थे और बेन स्टोक्स के साथ क्रीज पर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने एक रन पूरा किया और दूसरा रन लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधी रवींद्र जडेजा के हाथों में चली गई। जडेजा ने उन्हें मैदान पर ही दूसरा रन लेने के लिए उकसाया, जैसे कह रहे हों, “हिम्मत है तो दूसरा रन लेकर दिखाओ।” इस चुनौती को देखकर रूट पीछे हट गए और दूसरा रन लेने की हिम्मत नहीं जुटा सके। जडेजा की फील्डिंग को देखते हुए रूट का ये फैसला लेना वाजिब था।

रवींद्र जडेजा की चुनौती से घबराए रूट, शतक से चूके


यह वाकया उस समय का है जब जो रूट 190 गेंदों पर 98 रन बनाकर खेल रहे थे और दिन का खेल समाप्ति की ओर था। आखिरी ओवर की गेंदबाजी आकाश दीप कर रहे थे। ओवर की चौथी गेंद पर रूट ने एक शॉट खेला, जो सीधे बाउंड्री के पास मौजूद रवींद्र जडेजा के पास गया। रूट और स्टोक्स ने तेजी से एक रन पूरा किया और रूट दूसरे रन के लिए क्रीज का आधा हिस्सा पार कर चुके थे। लेकिन जैसे ही रूट की नजर जडेजा पर पड़ी, वह दूसरा रन लेने से रुक गए।

जडेजा ने रूट को चुनौती दी, हाथों के इशारों से कहा – “आओ, दूसरा रन लेकर दिखाओ।” इसके जवाब में रूट ने पीछे हटना ही बेहतर समझा। जडेजा ने गेंद जमीन पर रख दी और फिर इशारे में दोबारा कहा – “लो, अब तो लो दूसरा रन।” रूट ने मुस्कराते हुए दूसरे रन की कोशिश नहीं की और इसी कारण पहले दिन अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। रवींद्र जडेजा को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर्स में गिना जाता है और यही वजह है कि दिग्गज बल्लेबाज भी उनकी थ्रो से डरते हैं।

रूट इतिहास रचने से एक कदम दूर


जो रूट दूसरे दिन अपना शतक पूरा करने के लिए केवल 1 रन दूर हैं और वर्तमान में 99 रन पर खेल रहे हैं। जैसे ही वह ये रन बनाएंगे, वे उन खिलाड़ियों में सबसे आगे हो जाएंगे जिन्होंने वर्तमान दौर में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाए हैं। फिलहाल उनके और स्टीव स्मिथ के रिकॉर्ड में समान रूप से 36-36 शतक हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज


सचिन तेंदुलकर – 51 शतक

जैक कैलिस – 45 शतक

रिकी पॉन्टिंग – 41 शतक

कुमार संगकारा – 38 शतक

स्टीव स्मिथ – 36 शतक

जो रूट – 36 शतक

राहुल द्रविड़ – 36 शतक

यूनिस खान – 34 शतक

सुनील गावस्कर – 34 शतक

ब्रायन लारा – 34 शतक

Advertisementspot_img

Also Read:

Banned IPL Player: IPL में इन 5 स्टार खिलाड़ियों पर लगा बैन, विवादों ने बिगाड़ा करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Board of Control for Cricket in India (BCCI) दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग IPL में अनुशासन को लेकर काफी सख्त...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵