back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ind Vs Eng: यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा 60 साल पुराना रिकॉर्ड, टेस्ट मैच के पहले दिन सबसे अधिक रन बनाने वाले बने

Yashasvi Jaiswal: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच की पहली पारी में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल का जलवा दिखा।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच की पहली पारी में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल का जलवा दिखा। यशस्वी 257 गेंदों पर 209 रन बनाए। इस दौरान 17 चौके और 5 छक्के लगाए। उनकी इस दमदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने पहले दिन छह विकेट पर 336 रन बनाए।

बुद्धि कुंदरन का तोड़ा रिकॉर्ड

22 वर्षीय यशस्वी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के शुरुआती दिन सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इन्होंने बुद्धि कुंदरन का 60 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। कुंदरन ने साल 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट के पहले दिन 170 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। कुंदरन ने अगले दिन 22 रन और जोड़े थे। यशस्वी पहले दिन के अंत तक 179 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। बता दें कि वीरेंद्र सहवाग किसी टीम के खिलाफ शुरुआती दिन के खेल में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। सहवाग ने साल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट मैच के शुरुआती दिन ही 228 रन पर नाबाद लौटे थे।

करुण नायर से सिर्फ नीचे

यशस्वी अब इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन के खेल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में भी संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। गावस्कर ने साल 1979 में ओवल टेस्ट मैच के दौरान एक दिन के खेल में 179 रन बनाए थे। करुण नायर टॉप पर हैं। करुण ने साल 2016 में चेन्नई टेस्ट मैच में एक दिन के खेल में 232 रन बना डाले थे।

इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में सर्वाधिक रन

232 रन करुण नायर, 179 रन सुनील गावस्कर, 179 रन यशस्वी जायसवाल, 175 रन मोहम्मद अजहरुद्दीन ने एक दिन में सबसे अधिक रन बनाए हैं। यशस्वी ऐसे चौथे भारतीय हैं, जिन्होंने 23 साल से कम उम्र में घर और बाहर दोनों जगह टेस्ट मैचों में शतक लगाया है। इनसे पहले रवि शास्त्री, सचिन तेंदुलकर, विनोद कांबली के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है। यशस्वी ने 22 साल और 36 दिनों की उम्र में यह कारनामा किया।

23 से कम उम्र में घर और बाहर टेस्ट शतक लगाने वाले (भारतीय खिलाड़ी)

रवि शास्त्री, सचिन तेंदुलकर, विनोद कांबली, यशस्वी जयसवाल।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...