नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और बांग्लादेश (india vs bangladesh) के बीच टेस्ट मैच की शुरुआत 19 सितंबर से होने वाली है। मुकाबले से पहले बांग्लादेश की बयानबाजी पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बयान सामने आया है। इसके अलावा रोहित ने बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट और टेस्ट मैच में लंबे ब्रेक के बाद वापसी को लेकर भी अपना मत सामने रखा है। रोहित ने उन तीन खिलाड़ियों का नाम भी बताया जिन्हें सभी फॉर्मेट में खेलने के मौके मिलने चाहिए। इन खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल शामिल हैं।
‘उन्हें मजे लेने दो, देख लेंगे उनको’- रोहित शर्मा
चेन्नई टेस्ट से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma on Bangladesh) से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया जिसमें उनसे बांग्लादेश टीम की बयानबाजी को लेकर सवाल किया गया। रोहित शर्मा ने कहा कि टीम इंडिया मजबूत टीम है जिसे हर टीम हराना चाहती है। अगर वह कुछ कह रहे हैं तो उन्हें कहने दो, हम सिर्फ अच्छा क्रिकेट खेलने पर फोकस कर रहे हैं। पाकिस्तान से जीत के बाद बांग्लादेश अति आत्मविश्वास का शिकार हो चुका है।
टेस्ट में लंबे ब्रेक के बाद वापसी और बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट पर भी बोले
रोहित ने टेस्ट मैच में लंबे समय बाद वापसी को लेकर कहा कि इसका ज्यादा असर नहीं होगा। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है और हमने हर बार वापसी की है। कुछ खिलाड़ी पहले से ही दलीप ट्रॉफी खेल कर आ रहे हैं और जिन्होंने लंबे अरसे से टेस्ट नहीं खेला है उनके लिए चेन्नई में कैंप लगाया गया है। जबकि वर्कलोड मैनेजमेंट पर रोहित ने कहा कि हम वर्कलोड मैनेजमेंट का ध्यान रखते हैं जिसका उदारहण है कि हमने इंग्लैंड सीरीज के दौरान बुमराह को आराम देकर सिराज को मौका दिया था।
उल्लेखनीय है कि, रोहित ने यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल जैसे युवा खिलाड़ियों को सभी फार्मेट में खेलने का मौका देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इन युवा खिलाड़ियों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है।




