back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs AUS लाइव T20 मैच अब फ्री, कोई सब्सक्रिप्शन नहीं, बस इन स्टेप्स से देखें रोमांचक क्रिकेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज आप बिलकुल मुफ्त में देख सकते हैं। इसके लिए आप स्टार स्पोर्ट्स, जियो हॉटस्टार, या दूरदर्शन स्पोर्ट्स (DD Sports) का सहारा ले सकते हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमें फिर से आमने सामने आने जा रही हैं। वनडे सीरीज के रोमांच के बाद अब टी20 इंटरनेशनल का दौर शुरू होगा। पांच मैचों की इस सीरीज का आगाज 29 अक्टूबर से हो रहा है, जिसमें दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबले की उम्मीद है।

अगर आप भारत और ऑस्ट्रेलिया की टी20 सीरीज बिलकुल मुफ्त में देखना चाहते हैं, तो यह संभव है। इसके लिए आपकी जेब से कोई पैसा खर्च नहीं होगा और आप आसानी आसानी मैचों का मज़ा ले सकते हैं। आइए जानते हैं वह तरीका जिससे आप लाइव मुकाबले फ्री में देख सकते हैं।

आप भारत और ऑस्ट्रेलिया के टी20 मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव टीवी पर और जियो हॉटस्टार ऐप/वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकते हैं। दोनों माध्यमों से मैच का सीधा प्रसारण आसानी से उपलब्ध है, जिससे आप घर बैठे लाइव रोमांच का आनंद ले सकते हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 29 अक्टूबर को कैनबरा में खेला जाएगा। इस सीरीज के टेलीकास्ट अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। आप टीवी पर मैच स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव देख सकते हैं और विभिन्न भाषाओं में कमेंट्री का आनंद भी ले सकते हैं।

यहां देख सकते है मैच की लाइव स्ट्रीमिंग 

अगर आप मैच मोबाइल पर देखना चाहते हैं तो जियो हॉटस्टार ऐप सबसे आसान तरीका है। अगर आपका मोबाइल में पहले से ऐप है, तो इसे अपडेट जरूर कर लें ताकि नए फीचर्स और लाइव स्ट्रीमिंग सही से काम करें। अगर ऐप नहीं है, तो इसे डाउनलोड कर लें और सीधे मैच का मज़ा उठाएँ।

स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार के अलावा, आप दूरदर्शन स्पोर्ट्स (DD Sports) पर भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच मुफ्त में देख सकते हैं। इसके लिए केवल आपके पास DD Free Dish होना चाहिए। दूरदर्शन स्पोर्ट्स पांचों मैचों का लाइव प्रसारण करेगा, जिससे आप घर बैठे बिना किसी खर्च के रोमांच का आनंद ले सकते हैं।

दोनों टीमों के लिए काफी अहम है टी20 सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहने की संभावना है। एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम अब टी20 इंटरनेशनल में पहली बार मैदान में उतर रही है, जिससे फैन्स को शानदार क्रिकेट देखने को मिलेगा।

सीरीज में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम भी बेहद मजबूत दिखाई दे रही है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ाकेदार मुकाबलों की पूरी उम्मीद है, जो क्रिकेट फैन्स के लिए रोमांचक पल लेकर आएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

तीन मैच, तीन ‘डक’! T20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक आंकड़ा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जहां टीम इंडिया जीत की लय में दिख रही है, वहीं दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज Abhishek...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...