back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs AUS 3rd Test: 275 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का बारिश ने बिगाड़ा खेल, गाबा टेस्ट ड्रॉ हुआ

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा गाबा टेस्ट ड्रॉ हो गया है। दरअसल, पांचवे दिन भारत को 275 रनों का लक्ष्य मिला था जिसके बाद बारिश ने खेल में खलल डाल दिया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ब्रिसबेन के गाबा के मैदान में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा तीसरा टेस्ट ड्रॉ हो गया है। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने शानदार गेंदबाजी की जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 89 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी और टीम इंडिया को 275 रनों का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया केवल 8 रन ही बना सकी थी कि बारिश ने मैच में खलल डाल दिया और मैच ड्रॉ घोषित कर दिया।

275 रनों का पीछा करने उतरी थी टीम इंडिया

पहली पारी में खस्ताहाल दिखने वाली टीम इंडिया ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को नाको चने चबवा दिए। ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 89 रन बन सकी थी और पारी घोषित करने की घोषणा कर दी। इसके बाद 275 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ओर से केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने मोर्चा संभाल ही था कि 2.1 ओवर के बाद बारिश आ गई और मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया।

ट्रेविस हेड बने Player of the Match

गाबा टेस्ट बेशक ड्रॉ हो गया लेकिन ट्रेविस हेड इस मैच के हीरो रहे। उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया है। हेड की परफार्मेंस की बात करें तो पहली पारी में उन्होंने 160 गेंदों में 18 चौकों की मदद से 152 रन बनाए जिसके बाद वह जसप्रीत बुमराह की गेंद पर गच्चा खा बैठे और ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट हो गए। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी अपने हाथ आजमाए और शानदार फॉर्म में दिख रहे आकाशदीप को स्टंप आउट करा दिया। हालांकि दूसरी पारी में उनका बल्ला खामोश रहा और अपने चिर प्रतिद्वंदी मोहम्मद सिराज की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार फिर IPL की शुरुआत होने वाली है। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵