back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉर्डर गॉवस्कर ट्रॉफी का आगाज, सूर्या और भरत ने किया डेब्यू

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव और श्रीकर भरत ने टेस्ट डेब्यू किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में आज से शुरु हुए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में श्रीकर भरत और सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए पदार्पण किया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

टॉस के समय भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “हम टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी ही करते। विकेट काफी सूखा लग रहा है। स्पिनर्स को मदद मिलेगी। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि यह कितना करता है। कल जब हमने ट्रेनिंग शुरू की तो हमने तेज गेंदबाजों के लिए कुछ सीम मूवमेंट देखा। पिछले 5-6 दिनों से हमने अच्छी तैयारी की है। हम सीरीज के महत्व को जानते हैं। यह एक लंबी श्रंखला है। तीन स्पिनर, दो तेज गेंदबाज के साथ हम उतर रहे हैं, भरत और सूर्यकुमार यादव डेब्यू कर रहे हैं।”

वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा, “हम बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। हमने अच्छी तैयारी की है। हमें लगता है कि हम वास्तव में अच्छी स्थिति में हैं। टीम में टॉड मर्फी को शामिल किया गया है। वहीं, ट्रेविस हेड की जगह पीटर हैंड्सकॉम्ब हैं।”

दोनों टीमें इस प्रकार है-

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

Advertisementspot_img

Also Read:

Anushka Sharma से लेकर Mahika Sharma तक, मिलिए IPL खेल रहे भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स से

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट लोगों के लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक धर्म है। इसलिए, लोग अक्सर अपने पसंदीदा क्रिकेटरों...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵