back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs AUS 1st Test: दूसरे दिन लड़खड़ाई भारत की पारी, भारत के गिरे चार विकेट

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला टेस्ट नागपुर में खेला जा रहा है। मैच में दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में लंच तक तीन विकेट पर 151 रन बनाई थी।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। नागपुर में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत दूसरे दिन 1 विकेट के नुकसान पर 77 रन से खेलना शुरु किया था। भारत की पारी धूसरे दिन लंच के बाद लड़खड़ा रही है। एक छोर से रोहित शर्मा टिके हुए हैं और अपने शतक के करीब हैं। वहीं दूसरी तरफ लगातार विकेट गिर रहे हैं।

दूसरे दिन आज कल के नाबाद बल्लेबाज रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन ने संभलकर खेलते हुए भारतीय पारी को 100 के पार पहुंचाया। 118 के कुल स्कोर पर अश्विन 23 रन बनाकर टॉड मर्फी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। 135 के कुल स्कोर पर मर्फी ने पुजारा को आउट कर मैच में अपना तीसरा विकेट लिया। पुजारा ने 7 रन बनाए। इसके बाद कोहली और रोहित ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और भारत के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। लंच के बाद कोहलीभी ज्यादा देर नहीं टिके और मर्फी की गेंद पर कैच ऑउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से चारो विकेट टॉड मर्फी ने लिए।

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 177 रन, जडेजा ने झटके 5 विकेट

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 177 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नश लाबुशेन ने 49, स्टीव स्मिथ ने 37,एलेक्स कैरी ने 36 और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 31 रन बनाए।

भारत की तरफ से रवीन्द्र जडेजा ने 5 विकेट लिए। जडेजा के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 3, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵