back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आर या पार…टीम इंडिया का सेमीफाइनल संकट, अगर मिली हार तो इन 4 खिलाड़ियों के टी20 करियर भी लग सकता है ग्रहण

अगर टीम इंडिया सुपर-8 में हार गई तो 4 खिलाड़ी करियर संकट में पड़ सकते हैं। जिसमें अभिषेक शर्मा तिलक वर्मा रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव की प्रदर्शन पर अब भविष्य निर्भर करेगा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबला होने जा रहा है। भारत को जीतना ही होगा और साथ ही यह दुआ करनी होगी कि साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के मैच का नतीजा भी भारत के पक्ष में आए। नहीं तो टीम इंडिया के सेमीफाइनल की उम्मीदें खतरे में पड़ सकती हैं, साथ ही कुछ खिलाड़ियों का टी20 करियर भी जोखिम में आ सकता है।

चिदंबरम स्टेडियम में यह मुकाबला सेमीफाइनल की रेस में अहम

सुपर-8 ग्रुप 1 में आज गुरुवार (26 फरवरी) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में यह मुकाबला सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए निर्णायक है। भारत का नेट रन रेट -3.800 है, जबकि वेस्टइंडीज +5 और साउथ अफ्रीका +3.800 के साथ खड़ा है। ऐसे में वेस्टइंडीज की साउथ अफ्रीका पर जीत भारत की सेमीफाइनल संभावना को प्रभावित कर सकती है।

संकट में रहने वाले खिलाड़ी

1. अभिषेक शर्मा: इस समय टीम में सबसे अधिक आलोचना झेल रहे बल्लेबाज। टी20 वर्ल्ड कप में 4 मैचों में मात्र 15 रन। शुरुआती मैचों में 3 डक भी रहे। हालांकि जनवरी 2025 से अब तक 30 पारियों में 1056 रन, 37.71 एवरेज और 196.64 स्ट्राइक रेट के साथ अभिषेक भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में से हैं। अगर फॉर्म नहीं सुधरा, तो यशस्वी जायसवाल या 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी उनकी जगह ले सकते हैं।

2. तिलक वर्मा: टीम के नंबर-3 बल्लेबाज तिलक वर्मा 5 पारियों में 107 रन और 21.40 एवरेज के साथ कमजोर दिखाई दिए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ शॉट लेने की कोशिश में जल्दी आउट होना, और सुनील गावस्कर की आलोचना, उनके दबाव को और बढ़ा रही है। उनकी जगह श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी विकल्प के रूप में तैयार हैं।

3. रिंकू सिंह: अब तक 5 मैचों में केवल 24 रन। अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ सीमित गेंदों पर खेला। हालांकि उन्हें मौके कम मिले हैं, लेकिन अगर टीम हारती है तो रिंकू की भविष्य की भूमिका पर सवाल उठ सकते हैं।

4. सूर्यकुमार यादव: टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज सूर्या इस वर्ल्ड कप में 180 रन 45.00 एवरेज और 127.65 स्ट्राइक रेट से बनाए। हालांकि उनका इंटरनेशनल टी20 स्ट्राइक रेट 162.77 और एवरेज 37.32 से गिर चुका है। अगर भारत सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुआ, तो 35 वर्षीय सूर्या का करियर भी प्रभावित हो सकता है।

आज का मुकाबला भारत के लिए “आर या पार”

आज का मुकाबला भारत के लिए आर या पार साबित होगा। जिम्बाब्वे पर जीत और वेस्टइंडीज-साउथ अफ्रीका मैच का नतीजा तय करेगा कि भारत सेमीफाइनल में बनेगा या नहीं। साथ ही इन चार खिलाड़ियों की टी20 भविष्य की दिशा भी स्पष्ट होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

न्यूजीलैंड की हार से मचा भूचाल! पाकिस्तान के लिए खुला सेमीफाइनल का दरवाज़ा, अब बस इतनी बड़ी जीत जरूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंग्लैंड की रोमांचक जीत ने ग्रुप-2 का पूरा गणित बदल दिया है और अब सेमीफाइनल की आखिरी सीट के लिए पाकिस्तान...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...