नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत को करारी हार झेलनी पड़ी है। इस हार के बाद टीम इंडिया का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने का सपना टूट गया है। इस बीच ताज़ा ICC टेस्ट रैंकिंग जारी की गई है। नई रैंकिंग में टीम इंडिया को भारी नुकसान हुआ है। भारत अब ICC टेस्ट रैंकिंग के तीसरे स्थान पर खिसक गया है, ऑस्ट्रेलिया ने टॉप पोज़िशन पर अपना स्थान बरकरार रखा है। भारत को पीछे करते हुए दक्षिण अफ्रीका दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। साल 2016 के बाद ये पहली बार है जब भारत टेस्ट रैंकिंग में टॉप-2 से बाहर हुआ है।
भारत टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिरका
हाल ही में खत्म हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में भारत को 10 साल बाद से हार झेलनी पड़ी है, वहीं इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से भारत को करारी मात दी है। वहीं दूसरी ओर बात करें तो, दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से तगड़ी पटखनी दी है। इन दोनों हार से भारत को अपनी टेस्ट रैंकिंग से हाथ धोना पड़ा है। 112 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पछाड़ दिया है, वो अब दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
वहीं भारत 109 रेटिंग अंकों के साथ टेस्ट रैंकिंग में 9 साल के बाद यानी 2016 के बाद पहली बार तीसरे स्थान पर खिसक गया है। ऑस्ट्रेलिया 126 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ टॉप पर अपनी जगह को सुनिश्चित किया है। वहीं, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड क्रमश: चौथे और 5वें स्थान पर काबिज हैं।
WTC रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका का कमाल
पाकिस्तान क्रिकेट को करारी शिकस्त देने के बाद दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच चुका है। पाकिस्तान के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में धमाकेदार जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट टेबल में भी इतिहास रच दिया है। वहीं, 69.44 प्रतिशत अंको के साथ दक्षिण अफ्रीका ने WTC 2023-25 चक्र में टॉप स्थान पर समाप्त किया है। अब ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के नतीजों से उनकी शीर्ष स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
वहीं कंगारु की टीम 63.73 प्रतिशत अंको के साथ WTC प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, भारत को 50 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर संतुष्ट होना पड़ा है। अब बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से करारी शिकस्त मिलने के बाद भारत पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलते हुए नजर नहीं आएगा।
दक्षिण अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया होगा WTC फाइनल
बता दें कि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का खिताबी मुकाबला अब हाई लेवल पर खेला जाना है क्योकि टॉप दो टीमें फाइलन के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल मुकाबला के लिए दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने क्वालिफाई किया है। इन दोनों टीमों के बीच अब खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 फाइनल 11 से 15 जून के बीच ऐतिहासिक द लॉर्ड्स, इंग्लैंड में खेला जाएगा।




