नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । वीमेंस वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को बड़ा झटका लगा है। भारत को वर्ल्ड कप जीताने के बाद उनके फॉर्म और उत्साह के बीच उन्हें निराशा हाथ लगी है। आईसीसी ने हाल ही महिला वनडे बैटिंग में ताजा रैंकिंग जारी की है।
वीमेंस वर्ल्ड कप फाइनल में स्मृति मंधाना ने 45 रनों की शानदार पारी खेली, शेफाली वर्मा के साथ मिलकर टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। इस प्रदर्शन के साथ मंधाना भारत की वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं, फैंस में उत्साह और गर्व की लहर दौड़ गई।
आईसीसी की लेटेस्ट वीमेंस वनडे बैटिंग रैंकिंग में बदलाव हुआ है। भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना अब नंबर 2 पर हैं, जबकि साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ड नंबर 1 बन गई हैं।
स्मृति मंधाना से छिना नंबर 1 का ताज
भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना लंबे समय तक वनडे बैटिंग रैंकिंग में नंबर 1 थीं। लेकिन अब 811 रेटिंग पॉइंट्स के साथ वे दूसरे स्थान पर आ गई हैं। वर्ल्ड कप में मंधाना ने 9 मैचों में 434 रन बनाए, औसत 54.25 रही और भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं।
फाइनल में लौरा वोलवार्ड ने खेली शतकीय पारी
वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ड सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं। उनके शानदार प्रदर्शन के चलते, आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में वे 814 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर 1 स्थान हासिल कर चुकी हैं।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोलवार्ड ने शतकीय पारी खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से केवल लौरा ने ही उल्लेखनीय प्रदर्शन किया, जबकि अन्य कोई बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं बना सकी।





