back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

New Cricket Team: दो नए देशों को ICC ने दी एसोसिएट टीमों की सदस्यता, अब होगा 110 सदस्यों का कुनबा

ICC ने तिमोर लेस्ते क्रिकेट महासंघ और जाम्बिया क्रिकेट संघ के रूप में दो नए सदस्यों का भी बोर्ड में स्वागत किया। जिन्हें सहयोगी सदस्यों के रूप में बोर्ड में जगह दी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने रविवार को सिंगापुर में वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस मौके पर ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी में सफल ट्रैक रिकॉर्ड के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड को 2027, 2029 और 2031 संस्करणों के लिए WTC फाइनल की मेजबानी के अधिकार दे दिए है। इसके अलावा, नामीबिया को पहली बार वनडे वर्ल्डकप की मेजबानी सौंपी, जो साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के साथ मिलकर होस्ट करेगा।

ICC ने तिमोर लेस्ते क्रिकेट महासंघ और जाम्बिया क्रिकेट संघ के रूप में दो नए सदस्यों का भी बोर्ड में स्वागत किया। जिन्हें सहयोगी सदस्यों के रूप में बोर्ड में जगह दी है। अब इससे आईसीसी की कुल सदस्यों की संख्या 110 हो गई है। वहीं, अमेरिका क्रिकेट को व्यापक प्रशासनिक सुधार करने के लिए तीन अतिरिक्त महीने का समय दिया गया है जिसमें इस अवधि के भीतर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना भी शामिल है। 

बोर्ड ने अन्य घोषणा करते हुए इसके अलावा, गुरुमूर्ति पलानी (फ्रांस क्रिकेट), अनुराग भटनागर (क्रिकेट हांगकांग, चीन) और गुरदीप क्लेयर (क्रिकेट कनाडा) को आईसीसी मुख्य कार्यकारी समिति (CEC) में एसोसिएट सदस्य प्रतिनिधि के रूप में चुना गया।

बोर्ड की एक और पहल

आईसीसी ने ने अफगान मूल की विस्थापित महिला क्रिकेटरों के समर्थन के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है, जिसके तहत इन खिलाड़ियों को क्रिकेट और व्यक्तिगत विकास में मदद प्रदान की जा रही है। यह पहल आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा की देखरेख में, बीसीसीआई, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से चल रही है।

ICC के कुल सदस्य 110

अब ICC परिवार में दो नए सदस्य जुड़ चुके है, जिससे कुल सदस्यों की संख्या 110 हो गई। तिमोर-लेस्ते क्रिकेट महासंघ और जाम्बिया क्रिकेट संघ औपचारिक रूप से ICC एसोसिएट सदस्य बन गए। ICC एजीएम ने ऑडिटर की रिपोर्ट के साथ-साथ वर्ष 2024 के लिए आईसीसी समूह की वार्षिक रिपोर्ट और लेखापरीक्षित खातों को भी औपचारिक रूप से अपनाया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs NZ T20 WC Final: फाइनल से पहले जानें आंकड़ों के हिसाब से कौन सी टीम किसपर पड़ेगी भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IND vs NZ T20 WC Final खेला जाना है। जिसके बाद विश्व को टी20 का विश्व विजेता मिल जाएगा। टीम इंडिया...
spot_img

Latest Stories

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...