back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मैंने वास्तव में भविष्य के बारे में नहीं सोचा है : मिताली राज

क्राइस्टचर्च, 28 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय कप्तान मिताली राज ने न्यूजीलैंड में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप से बाहर होने के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने और अपने भविष्य के बारे में अभी नहीं सोचा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हेगले ओवल में सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए भारत को जीत की जरूरत थी, लेकिन भारत को तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच खत्म होने के बाद मिताली ने कहा, मुझे लगता है कि आपने मेरे भविष्य के बारे में सोचने के लिए मुझे एक घंटा भी नहीं दिया है। मैंने वास्तव में भविष्य के बारे में ज्यादा योजना नहीं बनाई है। जैसा कि मैंने कहा, हमारे लिए जब आपको निराशा होती है और टूर्नामेंट इस तरह समाप्त होता है। यहां तक पहुंचने के लिए खिलाड़ियों ने काफी ज्यादा मेहनत की होती है, हार को स्वीकार करने के लिए खिलाड़ियों को थोड़ा वक्त लगेगा। भारत का अभियान समाप्त होने के बाद अपने भविष्य के बारे में बात करने के लिए दबाव डालने वाली मिताली ने अधिक विवरण देने से इनकार कर दिया। –आईएएनएस एचएमए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵