back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजस्थान से हार के बाद हसी ने कोलकता में बड़े बदलाव के संकेत दिए

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर डेविड हसी ने आईपीएल के 14वें सीजन में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ छह विकेट से मिली हार के बाद टीम में बड़े बदलाव के संकेत दिउन्होंने संकेत दिए हैं कि टीम प्रबंधन आंद्रे रसल को बल्लेबाजी आर्डर में ऊपर भेज सकती है, जबकि कीवी गेंदबाज लॉकी फग्र्यूसन को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। हसी ने कहा, हमें अहम समय साझेदारी निभाने की जरूरत है। हो सकता है कि आंद्रे रसल नंबर तीन या नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। रसल 15 गेंदों पर 30 या 40 रन बना सकते हैं। मुझे लगता है कि अगर रसल नंबर तीन पर उतरते हैं तो हम 200 का स्कोर बना सकते हैं। उन्होंने कहा, लेकिन इस मैच में ऐसा नहीं हो सका। हमें सभी रणनीतियों पर विचार करना होगा। हसी ने फग्र्यूसन को अंतिम एकादश में शामिल करने का संकते देते हुए कहा, हां, वह शामिल हो सकते हैं। वह न्यूजीलैंड के शानदार गेंदबाज हैं। पिछले साल भी उन्होंने कोलकाता के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था और अब बाकी बचे मैचों में भी उनका चयन हो सकता है। कुछ बचे मैचों को जीतने के लिए हमें मुश्किल निर्णय लेने होंगे। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने पांच मैचों में अब तक केवल 80 रन ही बनाए हैं। लेकिन टीम के मेंटर ने गिल का समर्थन करते हुए कहा, गिल का क्लास स्थाई है और वह सर्वाधिक रनों के साथ सीजन का समापन करेंगे। –आईएएनएस ईजेडए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

नाम पूछा और बदल गई नीयत: टोंक में पूर्व BJP सांसद ने मुस्लिम महिला को नहीं दिया कंबल, जानिए क्यों किया भेदभाव

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान के टोंक जिले में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान विवाद खड़ा हो गया। टोंक से पूर्व सांसद Sukhbir Singh Jaunapuria...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...