नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । चैंपियंस ट्रॉफी से जसप्रीत बुमराह चोट से उभर नहीं पाए, लिहाजा उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी बुमराह के न खेलने से भारतीय टीम को बड़ा नुकसान हुआ है। टीम को उनकी कमी खल रही है। अब सवाल है कि, जसप्रीत के बिना भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण का क्या होगा? बुमराह के बिना भारतीय टीम कितनी मजबूत है?
भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने बताया कि बुमराह के बिना टीम पर कितना असर होगा और कप्तान रोहित शर्मा टीम के पास क्या-क्या विकल्प हैं?
‘यह कोई बैडमिंटन या टेनिस नहीं’
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने कहा कि, टीम को अच्छी मेहनत कर मैच जीतना होगा, आप किसी एक प्लेयर के भरोसे नहीं रहे सकते। यह कोई बैडमिंटन या टेनिस नहीं है। हम ऐसा कभी नही चाहते की टीम का कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाएं, लेकिन अगर चोट लग ही जाएं तो क्या कर सकते है? टीम इंडिया को मेरी और से शुभकामनाएं, उम्मीद है अच्छी क्रिकेट खेलेंगे। मैं भारतीय टीम तो जीतते हुए देखना चाहता हूं, लेकिन अगर कोई दूसरी टीम बेहतर प्रदर्शन कर अच्छा क्रिकेट खेले तो उसकी भी सराहना करना चाहिए।
चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का शेड्यूल है?
टीम के स्टार और कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस टूर्नामेंट का आगाज बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। भारत और बांग्लादेश 20 फरवरी को आमने-सामने होंगी। इसके बाद भारतीय टीम 23 फरवरी को पाकिस्तान से भिड़ेंगी। भारत अपना आखिरी ग्रुप मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मार्च को खेलेगा। भारतीय टीम अपने सारे मुकाबले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी।




