back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मनप्रीत के नेतृत्व वाली हॉकी टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं : दिलीप तिर्की

बेंगलुरु, 12 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व डिफेंडर दिलीप तिर्की ने कहा है कि मनप्रीत के नेतृत्व वाली इस टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी शामिल हैं। दिलीप ने 1996 एटलांटा, 2000 सिडनी और 2004 एथेंस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया है। दिलीप ने कहा, मुझे मौजूदा भारतीय पुरुष हॉकी टीम से बहुत उम्मीदें हैं। मुझे लगता है कि टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी है और इनके पास टोक्यो में पदक जीतने का अच्छा मौका है। मैं टीम को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं और उम्मीद करता हूं कि ये इस ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। एटलांटा में अपने पहले ओलंपिक में खेलने के अनुभव पर उन्होंने कहा, सभी एथलीट का ओलंपियन बनने का सपना होता है और मुझे 1996 में पहली बार ओलंपिक में खेलने का मौका मिला। हमारे पास टीम में कुछ बड़े खिलाड़ी थे जैसे कप्तान परगट सिंह। मैं ओलंपिक में खेलने के लिए काफी उत्साहित था। दिलीप ने कहा कि 2000 में सिडनी ओलंपिक में पोलैंड के खिलाफ 1-1 से मुकाबला ड्रॉ रहना हमेशा उनके तथा भारतीय टीम के लिए अफसोसजनक रहा। उन्होंने कहा, हमने उस ओलंपिक में ग्रुप चरण में अच्छा प्रदर्शन किया था। हम अर्जेंटीना, स्पेन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा खेले थे और हमें सेमीफाइनल में जाने के लिए पोलैंड को हराने की जरूरत थी लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके। यह हमारे लिए काफी दुखद यादें है। — आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵