back to top
27.4 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त हुए हॉकले,पिछले एक साल से इस पद पर अस्थायी रूप से थे कार्यरत

मेलबर्न, 31 मई (हि.स.)। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने सोमवार को स्थायी तौर पर निक हॉकले को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। हॉकले पिछले एक साल से अस्थायी तौर पर इस पद पर कार्यरत थे। इस दौरान उन्होंने कोविड-19 महामारी के बावजूद भारत की सफल मेजबानी में अहम भूमिका निभाई। सीए ने एक आधिकारिक बयान में कहा,"हॉकले ने पिछले साल जून में केविन रॉबर्ट्स की जगह अंतरिम सीईओ नियुक्त किए जाने के बाद प्रभावशाली काम किया। उनके काम को देखते हुए उन्हें नियमित कर दिया गया है।" अपनी नियुक्ति पर हॉकले ने कहा, ‘मैं इतने अधिक ऑस्ट्रेलियाई लोगों के जीवन में क्रिकेट के महत्व और इस भूमिका की अहमियत और जिम्मेदारियों को लेकर भ्रम में नहीं था।" उन्होंने कहा, "क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई करना मेरे कामकाजी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और मैं खेल और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।" हॉकले ने क्रिकेट में लगभग एक दशक तक अत्यधिक सफल कार्यकाल के दौरान आईसीसी टी-20 विश्व कप 2020 स्थानीय आयोजन समिति के सीईओ, सीए में वाणिज्यिक परियोजनाओं के प्रमुख और आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2015 में महाप्रबंधक, वाणिज्यिक और विपणन के रूप में बिताया है। क्रिकेट से पहले, हॉकले लंदन 2012 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के लिए वाणिज्यिक वार्ता के प्रमुख थे, इससे पहले उन्होंने सिडनी और लंदन में प्राइसवाटरहाउस कूपर्स में वरिष्ठ कॉर्पोरेट वित्त भूमिकाएं निभाईं, जहां उन्होंने चार्टर्ड एकाउंटेंट के रूप में भी योग्यता प्राप्त की। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵