back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरमनप्रीत और मंधाना वार्षिक अनुबंध में ग्रेड-ए में बरकरार

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना और पूनम यादव को खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंध में ग्रेड-ए में बरकरार रखा है। इन तीनों खिलाड़ियों को अक्टूबर 2020 से सितंबर 2021 तक 50 लाख रूपये मिलेंगे। महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज, तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी, पूनम राउत, दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, शैफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, तानिया भाटिया और जेमिमा रॉड्रिग्स ग्रेड-बी में शामिल हैं और इन खिलाड़ियों को 30-30 लाख रूपये मिलेंगे। ओपनर शैफाली, पूनम और राजेश्वरी को ग्रेड-सी से प्रोमोट कर ग्रेड-बी में डाला गया है। मानसी जोशी, अरूंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, हर्लिन देओल, प्रिया पूनिया और ऋचा घोष ग्रेड-सी में हैं और इन्हें 10-10 लाख रूपये मिलेंगे। बीसीसीआई ने अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची को घटा दिया है और 22 के बजाए इस बार 19 खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया गया है। एकता बिष्ट, अनुजा पाटिल और वेदा कृष्णामूर्ति को बाहर रखा गया है। — आईएएनएस एसकेबी/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵