नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर एक सख्त और लंबा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने मुंबई के बांद्रा में रेस्टोरेंट के बाहर उनकी कथित गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की गलत एंगल से ली गई तस्वीरों पर नाराज़गी जताई है। हार्दिक ने कहा कि वह समझते हैं कि पब्लिक फिगर होने के नाते कैमरों से बचना मुश्किल है, लेकिन जो आज हुआ है वह उनकी प्राइवेसी की हदों को पार कर गया।
“गलत एंगल से शूट किया गया…”पंड्या का आरोप
हार्दिक के मुताबिक माहिका सिर्फ सीढ़ियों से उतर रही थीं, लेकिन पैप्स ने जानबूझकर ऐसा एंगल चुना जिससे तस्वीरें गलत तरीके से प्रस्तुत हों। उन्होंने लिखा, “ऐसा किसी भी महिला के साथ नहीं होना चाहिए. यह चीप सेंसेशनलिज्म है। यह हेडलाइन की लड़ाई नहीं, इंसानियत और सम्मान की बात है।” क्रिकेटर ने मीडिया से संवेदनशील होने की अपील की और कहा कि हर एंगल से फोटो लेना जरूरी नहीं होता।
2c24993cdb6df8df1a2fc9fc64c0511e-hardik padaya.png
”थोड़ी इंसानियत रखिए”
हार्दिक ने अपने पोस्ट के अंत में लिखा, “इस खेल में थोड़ी इंसानियत रखिए, धन्यवाद। फैंस ने उनकी बात का समर्थन किया और पैपराज़ी के बर्ताव की आलोचना की। क्वाड्रिसेप्स इंजरी की वजह से दो महीने से ज्यादा समय तक बाहर रहने के बाद हार्दिक अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक में शुरू हो रही 5 मैचों की वनडे सीरीज में मैदान में उतरने वाले हैं।
कौन हैं माहिका शर्मा?
माहिका शर्मा एक पॉपुलर मॉडल हैं और कई नामी फैशन डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं। उनकी खास उपलब्धियां इंडियन फैशन अवॉर्ड्स में “मॉडल ऑफ द ईयर” कई म्यूजिक वीडियो और शॉर्ट फिल्मों में काम बड़े फैशन ब्रांड्स के साथ जुड़ाव फैशन मैगज़ीन में फीचर्ड इंस्टाग्राम पर 3.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है, अगर वही हार्दिक की पर्सनल लाइफ की बात करें नताशा से तलाक, फिर जैस्मिन वलिया संग नाम जुड़ा हार्दिक ने मई 2020 में नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी जुलाई 2024 में कपल ने तलाक की घोषणा की पंड्या का नाम इसके बाद सिंगर जैस्मिन वलिया से जुड़ा, लेकिन रिश्ता ज्यादा आगे नहीं बढ़ा।





