back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मालदीव के बीच पर हार्दिक पंड्या का बर्थडे सेलिब्रेशन, मॉडल माहिका शर्मा संग दिखे रोमांटिक अंदाज में

एयरपोर्ट पर साथ नजर आने और बीच फोटो वायरल होने के बाद, क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने मालदीव में मॉडल माहिका शर्मा के साथ रोमांटिक अंदाज में अपना 32वां जन्मदिन मनाया।

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने इस बार अपना जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों के मुताबिक, हार्दिक ने मालदीव के एक बीच पर मॉडल माहिका शर्मा के साथ अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। यह पहला मौका है जब दोनों किसी पब्लिक प्लैटफॉर्म पर साथ नजर आए हैं, जिसे लेकर फैंस के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

एयरपोर्ट पर साथ दिखे, फिर आई बीच की तस्वीरें

हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा को शुक्रवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था। दोनों काले रंग के आउटफिट में नजर आए, जहां मीडिया कैमरों ने उन्हें कैप्चर किया। कुछ ही घंटों बाद हार्दिक की इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो सामने आई, जिसमें वह माहिका के साथ समुद्र किनारे रिलैक्स मूड में दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि हार्दिक ने तस्वीर के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा, लेकिन फोटो में दोनों की नजदीकियां और सुकूनभरी मुस्कान ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया। सोशल मीडिया पर इसे ‘अनऑफिशियल रिलेशनशिप कंफर्मेशन’ माना जा रहा है।

परिवार के साथ भी मनाया जन्मदिन

हार्दिक ने अपनी मां, बेटे अगस्त्य और दादी के साथ भी कुछ तस्वीरें साझा कीं। पोस्ट में बर्थडे केक और सजावट भी नजर आई, जिससे यह साफ हो गया कि उन्होंने अपना जन्मदिन बेहद निजी लेकिन खास अंदाज में मनाया।

नताशा से अलगाव के बाद चर्चा में रहा निजी जीवन

गौरतलब है कि हार्दिक पंड्या पिछले कुछ महीनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक से उनके संबंधों में खटास की खबरें सामने आ चुकी हैं। दोनों के अलग रहने की अटकलें लंबे समय से चल रही थीं। इस बीच हार्दिक का नाम ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया से भी जोड़ा गया था, लेकिन क्रिकेटर की ओर से कभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई।

अब माहिका शर्मा के साथ उनकी ताजा तस्वीरों ने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है। हालांकि अभी तक हार्दिक या माहिका की ओर से रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: संजय लीला भंसाली का चॉल में बीता बचपन! देखी गरीबी, फिर इस फिल्म से बदली लाइफ

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । शानदार सेट, शाही किरदार, गाने और दमदार कहानी संजय लीला भंसाली की फिल्मों की यही पहचान है। भंसाली ने अपने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...