back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

17 साल बाद सामने आया हरभजन-श्रीसंत थप्पड़ कांड का वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

भारतीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा विवाद माने जाने वाले हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत थप्पड़ कांड का वीडियो अब सामने आ गया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा विवाद माने जाने वाले हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत थप्पड़ कांड का वीडियो अब सामने आ गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले सीजन यानी साल 2008 की यह घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो को IPL के फाउंडर और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने साझा किया है।

क्या हुआ था मैदान पर?


वीडियो में साफ दिख रहा है कि मैच खत्म होने के बाद हैंडशेक के दौरान हरभजन सिंह ने श्रीसंत को बैक हैंड स्लैप मारा। इसके बाद श्रीसंत हैरान रह गए और जवाब देने के लिए भज्जी की ओर बढ़े। उसी वक्त इरफान पठान और महेला जयवर्धने ने बीच-बचाव कर हालात को बिगड़ने से रोका।

17 साल बाद भी पछता रहे हैं हरभजन


इस विवाद पर कई बार हरभजन सिंह ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब शो में कहा था कि अगर मुझे अपनी जिंदगी से एक घटना मिटानी हो, तो वो यही है। जो हुआ, गलत हुआ। मैंने करीब 200 बार माफी मांगी है और आज भी मुझे इसका अफसोस है।

श्रीसंत की बेटी तक पहुंचा असर


हरभजन ने एक इंटरव्यू में बताया कि सालों बाद जब वह श्रीसंत की बेटी से मिले, तो उसने उनसे बात करने से इनकार कर दिया। उसने कहा,आपने मेरे पापा को मारा था। भज्जी ने बताया कि उस पल वे पूरी तरह टूट गए और उन्होंने बच्ची से भी माफी मांगी।

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज


17 साल बाद जब यह वीडियो सामने आया, तो क्रिकेट फैंस दंग रह गए। कई लोगों ने कहा कि आखिरकार अब साफ दिख गया कि उस दिन मैदान पर क्या हुआ था। वहीं, कुछ फैंस ने इस घटना को ‘IPL इतिहास का सबसे काला पल’ बताया।

हरभजन बोले: गुस्से पर काबू रखना जरूरी


भज्जी ने स्वीकार किया कि उस वक्त श्रीसंत ने उन्हें उकसाया था, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हिंसा जायज हो। उन्होंने कहा, “मैदान पर प्रतिस्पर्धा ठीक है, लेकिन खिलाड़ियों को संयम रखना चाहिए। उस दिन मैं फेल हो गया। इस घटना के 17 साल बाद भी वीडियो का सामने आना दिखाता है कि क्रिकेट के मैदान पर हुई गलतियां हमेशा याद रहती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम करने के बाद पूरे भारत में खुशियां मनाई जा रही...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...