नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जिमनास्टिक की तेजतर्रार खिलाड़ी रहीं दीपा कर्माकर ने अपनी जिमनास्टिक की पारी को विराम दे दिया है। उन्होंने सोमवार शाम को X पर पोस्ट कर संन्यास का ऐलान किया। आपको बता दें कि 2016 रियो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दीपा कर्माकर सुर्खियों में आ गई थी। हालांकि उनके फैंस का उस समय दिल टूट गया जब वह मेडल जीतने से दूर रह गई। हालांकि अब उन्होंने अपनी जर्नी को याद करते हुए संन्यास ले लिया है।
भावुक नोट जारी कर ताजा की पुरानी यादें
उन्होंने कहा, ‘मैंने बहुत सोचने के बाद फैसला लिया है कि जिम्नास्टिक से संन्यास ले रही हूं। यह फैसला आसान नहीं रहा है. मगर अब सही वक्त आ गया है।’ अपनी बात रखते हुए उन्होंने उन सभी लोगों का धन्यावाद दिया जिन्होंने उनके अच्छे बुरे समय में उनका साथ दिया। दीपा ने अपने बचपन का जिक्र करते हुए कहा कि जिम्नास्टिक मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा हिस्सा रहा है। मुझे वो 5 साल की दीपा याद आ रही है जिसको बोला था कि फ्लैट फीट की वजह से कभी जिमनास्ट नहीं बन सकती है लेकिन मैने उन सभी आलोचकों को जवाब दे दिया और मुझे अपनी उपलब्धियों पर बहुत गर्व होता है।’
खबर अपडेट की जा रही है…
ये रहा संन्यास का कारण
दीपा ने लेटर में बचपन की कहानी भी बयां की है। साथ ही अपनी पोस्ट में उन्होंने संन्यास का कारण भी बताया है। उन्होंने लिखा, ‘मेरी आखिरी जीत एशियन जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप ताशकंद एक टर्निंग पॉइंट था। मुझे तब तक लगा कि मैं अपनी बॉडी को और पुश कर सकती हूं। लेकिन कभी-कभी हमारा शरीर बताता है कि आराम का वक्त आ गया है. लेकिन दिल अभी भी नहीं मानता है।




