नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर अपने आक्रामकता और उग्रता के लिए मशहूर है। उनके सामने पहली चुनौती श्रीलंका के खिलाफ होगी। 27 जुलाई से टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में कार्यकाल शुरू होगा। उसी दिन भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी-20 मैच खेला जाएगा।
भारत और श्रीलंका के बीच होंगे 6 मुकाबले
दोनों टीमों के बीच 6 मुकाबले खेले जाएंगे। 3 मैच टी-20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। पहला टी-20 मुकाबला 27 जुलाई को खेला जाएगा। इस मैच में गंभीर टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में काम शुरू करेंगे।
श्रीलंका दौरे का शिड्यूल
27 जुलाई- पहला टी-20 मैच।
28 जुलाई- दूसरा टी20 मैच।
30 जुलाई- तीसरा टी20 मैच।
2 अगस्त- पहला वनडे मैच।
4 अगस्त- दूसरा वनडे मैच।
7 अगस्त- तीसरा वनडे मैच।
T20 वर्ल्ड कप 2007 में खेली थी बेहतरीन पारी
गंभीर ने टीम इंडिया की ICC T-20 वर्ल्ड कप 2007 और ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 जीत में अहम भूमिका निभाई थी। गंभीर ने फाइनल में मैच विनिंग पारी खेली थी। उन्होंने 242 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 283 पारियों में 20 शतक और 63 अर्धशतक लगाए हैं। 38.95 की औसत से 10324 रन और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 206 है।
KKR के रहे हैं मेंटर
गंभीर भारतीय टीम के लिए बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज थे। वो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटर रहे हैं। गंभीर के मार्गदर्शन में KKR ने अपनी तीसरी आईपीएल ट्रॉफी जीती।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in





