back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गौतम गंभीर की कुर्सी पर मंडरा रहा है खतरा, 65 दिन बाद छीना जा सकता है कोचिंग पद

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच शुरु हो गया है। यह टेस्ट कोच गौतम गंभीर के लिए भी निर्णायक हो सकता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया को मेलबर्न में मिली शर्मनाक हार के बाद करारी आलोचना का शिकार होना पड़ रह है। टीम मीटिंग में हुई खटपट के बाद यह विवाद और तेजी से बढ़ गया था। मीटिंग से बाहर आई खबरों के मुताबिक वह काफी इंटेन्स मीटिंग रही थी। जिस दौरान बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी आखिरी टेस्ट खेला जा रहा है लेकिन दूसरी तरफ गौतम गंभीर की कप्तानी पर तलवार लटकती हुई भी दिखाई दे रही है। सूत्रों के अनुसार अगले 65 दिनो में अगर गौतम गंभीर की कोचिंग में निखार नहीं आता है तो उनसे कोचिंग पद छीना जा सकता है।

65 दिन तक होगी गौतम गंभीर की अग्निपरीक्षा

जब से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 शुरु हुई है तब से टीम इंडिया अपने रंग में नहीं दिख रही। एडिलेड और मेलबर्न टेस्ट में ताश के पत्तों की तरह ढही भारतीय बल्लेबाजी और टीम सिलेक्शन को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। खिलाड़ियों के अलावा कोच गौतम गंभीर के फैसलों को भी सवालों के घेरे में लिया गया है। श्रीलंका के खिलाफ भी भारत ने वनडे सीरीज गंवा दी थी। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी भारत को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। अब बीसीसीआई इस मुद्दे को हल्के में लेने के मूड में नही है। आगामी 65 दिनों में अगर टीम इंडिया की यही गति रही तो गौतम गंभीर से कोचिंग पद वापस लेने पर विचार किया जा सकता है।

चैपियंस ट्रॉफी से पहले हो जाएगा आखिरी फैसला

बोर्ड ऑस्ट्रेलिया दौरे को प्रभावित नहीं करना चाहता जिसके चलते बोर्ड ने गौतम गंभीर को सुधार करने और परफार्मेंस वापस लाने के लिए कुछ और समय दिया है। इसके साथ ही यह भी तय है बोर्ड आने वाले दिनों में जो कुछ भी बदलाव करना चाहेगा वह चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कर लेगा। 19 फरवरी से चैपियंस ट्रॉफी शुरु हो जाएगी जिससे पहले पहले गंभीर को खुद को साबित करना होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

चोटिल सुंदर के बल्लेबाजी के फैसले पर मोहम्मद कैफ ने गंभीर और टीम मैनेजमेंट पर लगाया ‘डबल स्टैंडर्ड’ का आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में चोटिल वॉशिंगटन सुंदर को बल्लेबाजी के लिए भेजने का...
spot_img

Latest Stories

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...