बार्सिलोना, 11 मई (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के डिफेंडर एरिक गार्सिया ने स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के साथ पांच साल का करार किया है। सेंटर बैक गार्सिया का मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ जारी करार अगले महीने समाप्त हो जाएगा और कोच पेप गार्डियोला सीजन की शुरूआत में ही कह चुके हैं कि उनके पास करार को आगे नहीं बढ़ाने का विकल्प है। खबरों के अनुसार, 20 साल के गार्सिया का बार्सिलोना के साथ 2026 तक का करार हुआ है। वह इस सीजन के आखिर तक आधिकारिक रूप से बार्सिलोना में शामिल हो जाएंगे। गार्सिया 2017 में मैनचेस्टर सिटी से जुड़े थे और तब से लेकर अब तक उन्होंने क्लब के लिए सिर्फ 33 मैच खेले हैं। – -आईएएनएस ईजेडए/जेएनएस




