back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यादों के झरोखे से : भारत ने आज ही के दिन कपिल देव के नेतृत्व में जीता था विश्व कप का खिताब

नई दिल्ली,25 जून (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट के लिए आज का दिन काफी यादगार है। 38 साल पहले आज ही के दिन 25 जून 1983 को भारतीय क्रिकेट टीम ने कपिल देव के नेतृत्व में उस समय की अजेय माने जाने वाली वेस्टइंडीज को 43 रन से हराकर विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम की इस उपलब्धि के बाद देश में क्रिकेट का रूप बदल गया और क्रिकेटरों को भगवान का दर्जा दिया जाने लगा। 1983 विश्व कप के फाइनल में भारत का मुकाबला दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम से था। वेस्टइंडीज ने मैच में अपनी ख्याति के अनुसार अच्छी शुरुआत की। उसने भारत को सिर्फ 183 रन पर समेट दिया। भारत की ओर से कोई भी श्रीकांत (38) शीर्ष स्कोरर रहे। संदीप पाटिल (27), मोहिंदर अमरनाथ (26), मदन लाल (17), कपिल देव (15) और सैयद किरमानी (14) ने छोटी-छोटी पारियां खेलकर भारत को 180 के पार पहुंचाया। जवाब में वेस्टइंडीज ने एक समय एक विकेट पर 50 रन भी बना लिए थे। वेस्टइंडीज के समर्थक जीत का जश्न मनाना शुरू कर चुके थे। वहीं भारतीय प्रशंसकों की उम्मीदें टूट रही थीं। लेकिन मोहिंदर अमरनाथ, मदन लाल, बलविंदर संधू, कपिल देव और रोजर बिन्नी ने गजब की वापसी करते हुए वेस्टइंडीज को 140 रन पर समेट दिया। अमरनाथ और मदन ने तीन-तीन विकेट झटके। संधू ने दो और कपिल व बिन्नी ने एक-एक विकेट झटके। इस मैच में कपिल देव द्वारा लिया गया विवियन रिचर्ड्स का कैच लोग आज भी याद करते हैं। कपिल देव ने यह कैच लेने से पहले मिडविकेट से बाउंड्री की ओर उल्टे कदमों से करीब 25 कदम दौड़े थे। भारत उस दिन सिर्फ विश्व विजेता ही नहीं बना था बल्कि देश में क्रिकेट के सुनहरे दिनों की शुरुआत भी उसी दिन हुई थी। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵