back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

List of Captains for India in Tests: CK नायडू से लेकर गिल तक…ऐसा रहा है भारत का टेस्ट कप्तान का इतिहास

शुभमन गिल के रूप में भारत को 37वें नंबर का कप्तान मिला। भारतीय क्रिकेट टीम के पहले टेस्ट कप्तान सीके नायडू थे।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्‍ट टीम का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा की जगह पर टीम सिलेक्‍टर्स ने नए टेस्‍ट कप्‍तान पर मुहर लगा दी है। कप्‍तान शुभमन गिल के नेतृत्‍व में टीम इंडिया की 15 सदस्‍यीय टीम को लेकर BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) की ओर से शन‍िवार (24 मई) को ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल के रूप में भारत को 37वें नंबर का कप्तान मिला। भारतीय क्रिकेट टीम के पहले टेस्ट कप्तान सीके नायडू थे। देखें भारत के सभी टेस्ट कप्तानों की पूरी ल‍िस्ट….

इंग्लैंड के ख‍िलाफ क्रिकेट इतिहास को देखें तो भारत का बीता समय एक शानदार रहा है। कप्‍तानों के मामलो में गिल भारत के 37वें कप्‍तान होगें। भारतीय टीम के पहले टेस्ट कप्तान सीके नायडू रहे। भारत के सभी कप्तानों ने ना केवल देश को गौरवान्वित किया, बल्कि भारतीय क्रिकेट को नए मुकाम तक पहुंचाया।  

https://twitter/BCCI/status/1926189622033367255

20 जून से शुरू होगी पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज 


सीके नायडू से टेस्‍ट कप्‍तान की गति को आगे बढ़ते हुए यह विरासत शुभमन गिल तक पहुंची है। कुछ कप्तान महान रणनीतिकार रहे, कुछ प्रेरणास्रोत, और कुछ ऐसे जिनकी कप्तानी में टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। बड़े-बड़े रिकॉर्ड बने। अब इंग्लैंड के ख‍िलाफ 20 जून से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में शुभमन ग‍िल 37वें कप्तान के तौर पर भारतीय टीम की ज‍िम्मेदारी संभालेंगे।

सबसे सफल कप्‍तान विराट कोहली


टीम इंडिया ने अपना पहला टेस्‍ट मैच यानी भारतीय टीम ने टेस्‍ट की शुरुआत 25 से 28 जून के बीच 1932 में लंदन के लॉर्ड्स से की थी। सीके नायडू के नेतृत्‍व में खेले गए इस मुकाबले में इंग्‍लैंड ने भारत को 158 रन से मात दी थी। आगे भारत ने अब तक कुल 589 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें 181 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है। 184 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, 1 मैच टाई पर छूटा है। वहीं, 223 मुकाबलों में हार मिली है। भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान विराट कोहली रहे हैं। उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, वहीं 40 में जीत दर्ज की। 

इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

इंग्लिस जमीन पर कप्तानी करने वाले हाल‍िया कप्तान 


हाल फिलहाल में ही भारतीय टेस्‍ट टीम के कप्‍तानी के तौर पर इंग्‍लैंड के खिलाफ प्रदर्शन की बात करते तो विराट कोहली (2018-2021) ने इंग्लिस टीम के उनकी धरती पर 9 टेस्ट मैचों में कप्तानी की। वहां भारत को 3 टेस्ट में जीत मिली, जबकि 5 मैच में हार। 1 टेस्ट ड्रॉ रहा। वहीं, जसप्रीत बुमराह (2022) ने इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में एक ही टेस्ट मैच में कप्तानी की थी। जिसे भारत ने गंवा दिया। रोहित ने कभी भी टीम इंडिया के लिए टेस्ट मैचों में की कप्तानी नहीं की थी। हालांकि, रोहित ने WTC फाइनल 2023 के दौरान ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ ओवल में कप्तानी की थी, जोकि तब दोनों ही देशों के ल‍िए न्यूट्रल वेन्यू था। 

इंग्लैंड की धरती पर भारत का रिकॉर्ड 

20 जून को भारत इंग्लैंड के खिलाफ दौरे पर पहले टेस्‍ट की शुरु करेगा। इंग्लिस टीम के खिलाफ भारत को रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में भारत ने अब तक (1932-2022) 67 टेस्ट मैच खेले है। इनमें से भारत ने सिर्फ 9 टेस्ट ही जीत सका, जबकि 36 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। 22 मैच बेनतीजा रहा। महेंद्र सिंह धोनी (2011-2014) की कप्‍तानी में इंग्लैंड दौरे में भी खराब प्रदर्शन रहा है। 9 टेस्ट मैचों में भारत मात्र 2 ही जीत सका, जबकि इंग्लिश टीम को 7 में जीत मिली। एक मैच ड्रॉ रहा।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल 


पहला टेस्ट: 20-24 जून, 2025 – हेडिंग्ले, लीड्स

दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई, 2025 – एजबेस्टन, बर्मिंघम

तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई, 2025 – लॉर्ड्स, लंदन

चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई, 2025 – ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई-4 अगस्त, 2025 – द ओवल, लंदन

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो भारत नहीं आएंगे विदेशी खिलाड़ी? Iran-Israel War के बीच IPL फ्रेंचाइजियों में माथे पर पड़ी चिंता की लकीरें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। T20 world cup 2026 का समापन जीत के साथ हो चुका है। अब क्रिकेट फैंस को इंतजार है IPL 2026 के...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...