back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फ्रांस यूरो 2020 से बाहर, स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया

बुखारेस्ट, 29 जून (हि.स.)। स्विट्जरलैंड के हाथों यहां एरिना नेशनल स्टेडियम में पेनल्टी शूटआउट में हारने के बाद फ्रांस यूरो 2020 से बाहर हो गया है। अंतिम 16 के इस रोमांचक मुकाबले में तय समय तक दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर थीं, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। पेनल्टी शूटआउट में स्विटरजलैंड के गोलकीपर यान समर ने फ्रांस के स्ट्राइकर किलयान एमबापे के स्पॉट किक को रोककर अपनी टीम को 5-4 की महत्वपूर्ण जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही स्विट्जरलैंड की टीम क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गई है जहां उसका मुकाबला स्पेन से होगा। इस मुकाबले में दोनों टीमें ने सधी शुरूआत की। मैच के 15वें मिनट में हेरिस सेफेरोविच ने गोल कर स्विट्जरलैंड को 1-0 से आगे कर दिया। हाफ टाइम तक स्विट्जरलैंड ने अपनी यह बढ़त बरकरार रखी। हाफ टाइम के बाद फ्रांस ने बेहतरीन वापसी की और विश्व चैंपियन फ्रांस के लिए करीम बेंजमा ने 57वें और 59वें मिनट में लगातार दो गोल किये। इन दो गोलों की बदौलत फ्रांस ने 2-1 की बढ़त बना ली। इसके बाद मैच के 75वें मिनट में पोग्बा ने तीसरा गोल भी कर दिया और फ्रांस 3-1 से आगे हो गई। मैच के 81वें मिनट में सेफेरोविच ने मैच का अपना दूसरा गोल करते हुए स्कोर 3-2 कर दिया। इसके बाद खेल के आखिरी मिनट में गवरानोविच ने स्विट्जरलैंड के लिए तीसरा गोल किया और मैच ड्रा हो गया। अतिरिक्त समय में भी कोई नतीजा नहीं निकला। जिसके बाद खेल पेनाल्टी शूट आउट में पहुंचा, जिसमें स्विट्जरलैंड ने 5-4 से बाजी अपने नाम कर ली। क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड का मुकाबला अब स्पेन से शुक्रवार को होगा। गौरतलब है कि स्विटजरलैंड का 1938 के बाद नॉकआउट स्टेज पर यह पहली जीत है। 1954 के बाद पहली बार उसने क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई है। तब वह विश्व कप के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचा था। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...