back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान सैमी सीडब्ल्यूआई बोर्ड के सदस्य बने

एंटिगा, 23 जून (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य बनाए गए हैं। 14 वर्षो से भी अधिक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव रखने वाले सैमी के नेतृत्व में विंडीज ने 2012 और 2016 टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। सैमी को क्विन एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश अंपायर का अवॉर्ड भी मिला है। वह पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की टीम पेशावर जाल्मी के मुख्य कोच हैं और कैरेबियन प्रीमियर लीग की टीम सेंट लुसिया जोउक्स के क्रिकेट सलाहकार हैं। सीडब्ल्यूआई ने बयान जारी कर कहा, सीडब्ल्यूआई के बोर्ड ऑफ डायेरक्टर में सैमी की नियुक्ति दो मूलभूत सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए की गई है जिन्होंने पिछले दो वर्षों से सीडब्ल्यूआई की सुधार रणनीति को निर्देशित किया है। सैमी की नियुक्ति एक नए और अधिक युवा ²ष्टिकोण को जोड़ेगी। सैमी ने कहा, सीडब्ल्यूआई डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त होना मेरे लिए एक अन्य बेहतरीन अवसर है। मैं इसके लिए उत्साहित हूं। –आईएएनएस एसकेबी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...