back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन हैं सना जावेद, जिनसे शोएब मलिक ने तीसरी शादी रचाई है

टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा से तलाक की खबरों के बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से अपने निकाह की तस्वीरें पोस्ट की हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक अलग हो गए हैं। लंबे समय से खबर चल रही थी कि दोनों अलग हो गए हैं। अब शोएब मलिक ने सना जावेद और अपने निकाह की तस्वीरें शेयर की हैं। सना जावेद पाकिस्तान की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। शोएब के शादी की खबर भारतीय फैन्स के लिए एक शॉक की तरह आई, इसके साथ ही इंटरनेट पर लोग सना जावेद के बारे में सर्च करने लगे।

कौन हैं सना जावेद

सना जावेद पाकिस्तान की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने माॅडलिंग से करियर की शुरुआत की थी। कई टीवी कमर्शियल्स में काम करने के बाद उन्होंने 2012 में सीरियल ‘मेरा पहला प्यार’ के साथ एक्टिंग में डेब्यू किया था। उन्हें खानी और रुसवाई जैसे शोज़ में उनके बेहतरीन रोल के लिए जाना जाता है। ये सना जावेद की दूसरी शादी है, इससे पहले उन्होंने सिंगर उमैर जसवाल से शादी की थी। 2023 में दोनों का तलाक हो गया था।

शोएब मलिक की है तीसरी शादी

ये शोएब मलिक की तीसरी शादी है। उनकी पहली शादी आयशा सिद्दिकी से हुई थी। 2010 में उन्होंने आयशा को तलाक दिया और तलाक के पांच दिन बाद ही 12 अप्रैल, 2010 को शोएब और सानिया की हैदराबाद में शादी हुई थी। इस शादी से दोनों का एक बेटा भी है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने के की खबरें आई थीं। हालांकि, दोनों अपने सेपरेशन को लेकर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। सानिया के पिता ने मीडिया को बताया है कि शोएब ने सानिया को तलाक नहीं दिया है, बल्कि सानिया ने शोएब से खुला लिया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

सानिया मिर्जा से बातचीत में छलका युवराज सिंह का दर्द, क्रिकेट को अलविदा कहने के कारण का किया खुलासा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट के सबसे जुझारू और दिलेर खिलाड़ियों में से एक युवराज सिंह ने आखिरकार अपने संन्यास के फैसले को लेकर...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵