नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी उस्मान खान का कैंसर के कारण निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को उस्मान के निधन की जानकारी दी। उस्मान के परिवार में तीन पुत्र और एक पुत्री है। उस्मान मदरासी आजम ग्राउंड में हॉकी खेलते थे जिसके बाद वह कोलकाता शिफ्ट हो गए जहां उन्होंने कस्टम ज्वाइन की। कोलकाता में उस्मान कलकत्ता कस्टम के लिए खेलते थे और उन्होंने कई वर्षो तक राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबाम ने कहा, उस्मान को लेफ्ट विंगर के रूप में उनकी बेहतरीन क्षमताओं के लिए याद किया जाएगा। हॉकी इंडिया की तरफ से हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम




